बिहार के कटिहार में शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई और 32 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों में 10 महिला 2 पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। हादसा कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुआ। हादसे के बाद सड़क पर शव बिखर गए। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 32 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसमें 31 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का आदेश दिए हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें…. बस ने पहले बाइक सवार को कुचला, भागने के चक्कर में पिकअप से टकराई हादसे के बाद बस का चालक स्टेरिंग में फंसा गया। ड्राइवर अगले हिस्सा दबा गया, जिसे लोगों ने रॉड से सीधा किया। इसके बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने पहले दो बाइक सवारों को कुचला। इसके बाद भागने के दौरान पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसी रेफर किया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। राहत-बचाव कार्य चलाया गया, क्रेन से वाहनों को हटाकर सड़क पर जाम खत्म कराया गया। कुछ मृतकों की पहचान हुई पुलिस के अनुसार मृतकों में सदानंद मुरमुर, प्रमिला देवी और चिंता मणि महतो की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार SP शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुई। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या 13 से बढ़ सकती है। हादसे के बाद इलाके में मातम भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग राहत कार्य में जुट गए। इतबारी बासुकी ने बताया कि बाइक चालक सदानन अपने बेटे के लिए लड़की देखने गए थे। पूर्णिया के बड़हरा कोठी गए थे, वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। झारखंड से लौट रहे थे पिकअप सवार स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप में करीब 22 से 25 लोग सवार थे। ये लोग झारखंड से कठिया मेला धाम करके लौट रहे थे। सभी लोग रानीपतरा के सूहवा और सपनी गांव के लोग हैं। वहीं, कुछ लोग मोटरसाइकिल से बरहरा कोठी से लौट रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से बाइक सवार सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश (40) की मौके पर मौत हो गई। इससे बस ड्राइवर भाग रहा था, तभी सामने से पिकअप में टक्कर मार दी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है
Source link
बिहार में सड़क हादसे में 13 की मौत, 32 घायल: तेज रफ्तार बस ने पिकअप को उड़ाया, टक्कर के बाद सड़क पर बिखरी लाशें – Katihar News
RELATED ARTICLES



