Homeट्रैवल'अगर कोई भी जहाज निकला तो', Strait of Hormuz में ईरान ने...

‘अगर कोई भी जहाज निकला तो’, Strait of Hormuz में ईरान ने बिछाया मौत का जाल, भारत समेत दुनियाभर में हड़कंप


International

oi-Sohit Kumar

US-Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने समुद्री सीमा में जहाजों पर अटैक करना तेज कर दिया है। ऐसे में ग्लोबल ऑयल मार्केट (Global Oil Market) और समुद्री व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण रास्ता ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ अब एक युद्धक्षेत्र में तब्दील होता नजर आ रहा है।

ईरानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया है कि यह समुद्री मार्ग अब पूरी तरह बंद है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर-इन-चीफ के वरिष्ठ सलाहकार, इब्राहिम जबारी ने बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है। अगर किसी ने भी यहां से गुजरने की कोशिश की, तो रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और नियमित नौसेना के जांबाज उन जहाजों को आग के हवाले कर देंगे।’

oil tanker is on fire

दरअसल, यह घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान में मौजूदा शासन को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से कई हमले किए। अमेरिका और इजरायल के अटैक में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद खाड़ी देशों में तनाव और चरम पर पहुंच गया है।

इसके जवाब में ईरान ने न केवल इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को बंद करने की धमकी दी, बल्कि अपने उन पड़ोसी देशों (कतर, कुवैत और बहरीन) पर मिसाइलों की बौछार कर दी, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब और ओमान को भी निशाना बनाया है।

दुनिया के लिए क्यों जरूरी है यह रास्ता?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात मार्ग (Oil Export Route) है। यह सऊदी अरब (Saudi Arabia), ईरान (Iran), इराक (Iraq) और यूएई (UAE) जैसे बड़े तेल उत्पादकों को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। इसकी चौड़ाई अपने सबसे संकरे बिंदु पर मात्र 33 किलोमीटर (21 मील) है, लेकिन यहां से दुनिया की कुल तेल खपत का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है।

आंकड़ों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले तेल का विवरण (मिलियन बैरल प्रति दिन में) इस प्रकार है:

  • सऊदी अरब: 7.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE): 4.4 मिलियन बैरल प्रतिदिन
  • इराक: 3.6 मिलियन बैरल प्रतिदिन
  • कुवैत: 2.3 मिलियन बैरल प्रतिदिन
  • ईरान: 2.1 मिलियन बैरल प्रतिदिन
  • कतर: 1.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन
  • बहरीन: 0.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन

US-Israel-Iran War: बाजार पर गहराता संकट

तेल बाजार पहले से ही लाल सागर में हूतियों के हमलों के कारण दबाव में था। अब ईरान द्वारा होर्मुज को बंद करने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आने की आशंका है। एक्टपर्ट का मानना है कि यदि यह तनाव कम नहीं हुआ, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ सकता है।

फिलहाल, अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बाद तेहरान ने अपनी सालों पुरानी उस धमकी को हकीकत में बदल दिया है, जिसमें उसने किसी भी हमले की स्थिति में इस जलमार्ग को ब्लॉक करने की बात कही थी।

नोट: आर्टिकल में दिया गया डेटा रॉयटर्स रिपोर्ट पर आधारित है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments