Homeटेक्नोलॉजीअजित पवार के बेटे ने वीडियो शेयर किया: इसमें प्लेन कंपनी...

अजित पवार के बेटे ने वीडियो शेयर किया: इसमें प्लेन कंपनी मालिक मेन पायलट सीट पर सोते दिखे, लिखा- ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं


मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर VSR वेंचर्स की उड़ानों को तुरंत रोकने की मांग की।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर VSR वेंचर्स की उड़ानों को तुरंत रोकने की मांग की। 28 जनवरी 2026 को इसी कंपनी के प्लेन क्रैश में जय के पिता अजित पवार का निधन हुआ था।

जय पवार ने वीडियो शेयर कर लिखा- मैंने अपने पिता को खो दिया है… यह पीड़ा जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी। उन्होंने लिखा कि इस वीडियो में वीएसआर के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला है।

वीडियो में VSR के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में VSR के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए

जय ने लिखा कि मैं डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से मांग करता हूं कि इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। पूरी जांच होने तक VSR की सभी उड़ानों को तत्काल ग्राउंड किया जाए और रोहित सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह एक बेटे की पुकार है… मेरे पिता के लिए और हर यात्री की सुरक्षा के लिए।

VSR के प्लेन पहले ही ग्राउंड

28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में हुए Learjet 45 क्रैश में अजित पवार की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद किए गए स्पेशल सेफ्टी ऑडिट के दौरान नियमों के उल्लंघन सामने आया था। इसके बाद DGCA ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के चार प्लेन को ग्राउंड कर दिया है।

डीजीसीए के बयान में कहा गया ‘28.01.2026 को बारामती में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के Learjet 45 एयरक्राफ्ट (VT-SSK) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, डीजीसीएने स्पेशल सेफ्टी ऑडिट का आदेश दिया।

ऑडिट टीम ने एयरवर्दीनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशन में कई बार नियमों का पालन न होने की जानकारी दी।

इस आकलन के बाद, डीजीसीए ने चार एयरक्राफ्ट(VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI) को तुरंत ग्राउंड कर दिया कार्रवाई शुरू कर दी। ——————– ये खबर भी पढ़ें:

अजित पवार के बेटे बोले- VSR विमान पर बैन लगे:इंस्टाग्राम स्टोरी में हादसे पर सवाल उठाया, इमोशनल मेसेज शेयर कर लिखा- मिस यू डैड

बारामती एयरपोर्ट के बाहर मेन रोड किनारे लगे CCTV में अजित पवार के प्लेन क्रैश की घटना रिकॉर्ड हुई थी। प्लेन तेजी से गिरता नजर आया था।

बारामती एयरपोर्ट के बाहर मेन रोड किनारे लगे CCTV में अजित पवार के प्लेन क्रैश की घटना रिकॉर्ड हुई थी। प्लेन तेजी से गिरता नजर आया था।

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश की पारदर्शी और पूरी जांच की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments