Homeराजनीतिअमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड...

अमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वहां के हालत पर हैं दुखीं


Entertainment

oi-Shashank Mani Pandey

मिडिल ईस्ट में चल रहे संकटों की बीच कई एक्टर और एक्ट्रेसेस ने अपनी बात रखी। इसमें ईरानी मॉडल और एक्ट्रेस भी शामिल हैं। अब हाल ही में ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने खुलासा किया है कि पॉलिटिकल मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। उनका कहना है कि ईरान के हालात पर आवाज उठाने के बाद उनके कई प्रोजेक्ट्स के कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए गए। इतना ही नहीं, कुछ करीबी दोस्त भी उनसे दूरी बना ली है। इन सबके बीच मंदाना ने एक बड़ी बात कही है।

Mandana Karimi

ईरान के मुद्दों पर रही हैं मुखर
मंदाना लंबे समय से ईरान में महिलाओं और युवाओं के अधिकारों को लेकर खुलकर बोलती रही हैं। उन्होंने वहां के शासन की आलोचना करते हुए उसे तानाशाही बताया था। उनका दावा है कि कई मासूम लोगों को अपनी आवाज उठाने की कीमत चुकानी पड़ी है। वह एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ईरान की समर्थक हैं। मंदाना ने बताया कि जनवरी से उन्होंने काम करना बंद कर दिया है। राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के कारण उनके कई प्रोजेक्ट्स उनसे छिन गए। उन्होंने ईरान की असली स्थिति दिखाने के लिए वीडियो और तस्वीरें अलग-अलग मंचों पर साझा कीं, लेकिन उन्हें लगा कि मीडिया में सही तस्वीर सामने नहीं आ रही।

सोशल मीडिया पर जताई चिंता
एक इंटरव्यू में मंदाना ने सोशल मीडिया के “60 सेकंड ओपिनियन” ट्रेंड पर चिंता जताई। उनका कहना है कि लोग छोटी-छोटी क्लिप देखकर तुरंत राय बना लेते हैं। उन्होंने अपील की कि किसी भी युद्ध या हिंसा से जुड़े वीडियो को देखते समय पहले सहानुभूति रखें और अलग-अलग सोर्सेस से जानकारी भी चेक करें।

भारत छोड़ने का इरादा
मंदाना ने यह भी कहा कि वह फिलहाल भारत छोड़ने की प्लानिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से वह खुद को अकेला और अलग-थलग महसूस कर रही हैं। हालांकि भारत ने उन्हें करियर, प्यार और दोस्ती दी, फिर भी वह अपने देश की याद में भावुक हैं। उन्होंने साफ कहा कि जैसे ही ईरान में मौजूदा शासन खत्म होगा, वह तुरंत अपने वतन लौट जाएंगी। फिलहाल, वहां की परिस्थितियों को देखते हुए एक मॉडल और अभिनेत्री के रूप में रहना उनके लिए संभव नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments