Homeउत्तराखंडअसम वालों की दादागीरी से गुवाहाटी चले गए IPL मुकाबले? कौन हैं...

असम वालों की दादागीरी से गुवाहाटी चले गए IPL मुकाबले? कौन हैं जयपुर से मैच छीनने वाले लोग?


Cricket

oi-Naveen Sharma

Rajasthan Royals: आईपीएल में एक टीम का नाम है राजस्थान रॉयल्स और टीम के मुकाबले कहीं अन्य जगह होते हैं। आईपीएल 2026 के कुछ मैचों का शेड्यूल जारी हुआ, तो राजस्थान रॉयल्स का एक भी मुकाबला जयपुर में नहीं है। अब आने वाले समय में और मैचों का शेड्यूल आने पर स्थिति पूरी साफ़ होगी। पहले चरण के मैच गुवाहाटी जाने के बाद लोगों का मानना है कि बाकी मैच भी बाहर हो सकते हैं।

असम के गुवाहाटी में पिछले दो साल से आईपीएल मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिस तरह से पहले चरण के मैच इस बार असम में आयोजित करने का फैसला हुआ है, उससे लगता है कि टीम में नाम असम का ही होना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ लोग बीसीसीआई और राजस्थान रॉयल्स में असम से आते हैं, जो मैचों को जयपुर से बाहर लेकर जाने में सफल रहे हैं।

rajasthan royals

असम के दो प्रभावी लोग

राजस्थान रॉयल्स के एक्जेक्युटिव चैयरमैन रंजीत बारठाकुर असम से ही आते हैं। वह जोरहाट जिले के हैं। ऐसे में उनका तो प्रयास यही रहेगा कि आईपीएल के मुकाबले गुवाहटी में आयोजित हो और वहां के दर्शक इसका आनन्द उठा सके। टीम के बड़े पद पर मौजूद होने का फायदा असम को कहीं न कहीं मिला है।

इसके बाद एक और नाम देवाजीत सैकिया का आता है, जो बीसीसीआई में सचिव हैं और असम से ही आते हैं। जब से सैकिया ने बीसीसीआई में एंट्री मारी है, असम की बल्ले-बल्ले हो गई है। कई इंटरनेशनल मैच और आईपीएक मुकाबले वहां आयोजित होने लगे हैं। सैकिया के आने के बाद असम को इंटरनेशनल मुकाबले लगातार मिल रहे हैं लेकिन राजस्थान में पिछले पांच साल से कोई इंटरनेशनल मुकाबला आयोजित नहीं हुआ। यहां आईपीएल मैचों में सैकिया का प्रभाव हो सकता है।

अब कप्तान भी असम से है

इन दो के अलावा अब तीसरा नाम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हैं, जो असम से आते हैं और वहां उनके काफी बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। रियान पराग को कमान थमाने के बाद असम के फैन्स में ख़ुशी की लहर है लेकिन इन सबके बीच 8 करोड़ राजस्थानी मुंह ताकते रह गए और उनकी आँखों के सामने टीम के मुकाबले गुवाहाटी चले गए। अब सबकी नजर दूसरे चरण के शेड्यूल के ऊपर है। इससे तो इनकार नहीं किया जा सकता कि असम के तीन बड़े लोगों की वजह से जयपुर के मुकाबले गुवाहाटी में गए हैं।

अन्य टीमों के मैच नहीं होते बाहर

मुंबई इंडियंस, आरसीबी, चेन्नई सुपर किंग्स, जैसी टीमों के मुकाबले अपने ही शहरों में होते हैं। राजस्थान रॉयल्स में ऐसा कहीं देखने को नहीं मिल रहा है। इसे न्यायसंगत तो नहीं कहा जा सकता। अगर असम को मैच आयोजित करने हैं, तो आईपीएल में एक और टीम को शामिल कर लेना चाहिए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments