भारतीय विमानन क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने नए मुखिया के नाम का एलान कर दिया है। दिग्गज विलियम वॉल्श इंडिगो के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) होंगे। हालांकि, उनकी यह नियुक्ति अभी जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल के अधीन है। यह बड़ा फैसला ऐसे समय में आया है जब इसी महीने एयरलाइन के मौजूदा सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।



