Homeराजनीतिइच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश...

इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू


India

oi-Bhavna Pandey

Ghaziabad Iccha Mrityu Case Harish Rana Funeral: हरीश राणा के अंतिम संस्कार के साथ उसके जीवन के जटिल अध्याय का शांत अंत हो गया। 13 साल लंबी खामोशी मंगलवार को समाप्त हो गई। इंजीनियरिंग के सपने देखने वाले हरीश राणा 2013 के एक गंभीर हादसे के बाद कोमा में चले गए हरीश ने आखिरकार दुनिया को अलविदा कहा। सुप्रीम कोर्ट की निष्क्रिय इच्छामृत्यु अनुमति के बाद बुधवार की सुबह दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हरीश राणा को अंतिम विदाई देते हुए हरीश के पिता अशोक राणा पिता और भाई की आंखें नम थी और मां निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वहीं अंतिम संस्‍कार में पहुंचे ब्रह्मा कुमारी के स्वयंसेवक, पड़ोसी समेत अन्‍य लोगों की आंखे नम हो गई। कोमा में बिताई वर्षों की हरीश राणा की पीड़ा, कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले की संवेदनशीलता और परिवार का अथक संघर्ष-सब कुछ इस शांत सुबह में महसूस किया जा सकता था।

Ghaziabad Iccha Mrityu Case

हरीश राणा के निधन के बाद दुखी पिता ने लिखा ये मैसेज

हरीश राणा के निधन के बाद पिता ने जो मैसेज लिखा उसमें लिखी चंद लाइनों ने हर किसी को भावुक कर दिया था। हरीश के पिता अशोक राणा ने सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर उनके निधन की जानकारी साझा की, जिसने कई लोगों को भावुक कर दिया। उन्होंने लिखा: “सुबह 9 बजे पार्थिव शरीर (हरीश राणा जी) का अंतिम संस्कार ग्रीन पार्क, साउथ दिल्ली में किया जाएगा… ॐ शांति ॐ…”

2013 का हादसा जिसने बदल दिया जीवन

पंजाब विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहे हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए। सिर में गंभीर चोट के कारण वे लाइफ सपोर्ट पर चले गए और कभी होश में नहीं आए। परिवार के लिए 13 साल का यह इंतजार अंतहीन पीड़ा बन गया।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

13 साल के हर संभव इलाज के बाद भी सुधार न दिखने पर परिवार ने इच्छामृत्यु का कठिन रास्ता चुना। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च 2026 को एक अहम फैसले में हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दी। अदालत ने संवेदनशीलता और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह मंजूरी प्रदान की।

एम्स में बड़े कष्‍ट में बीता अंतिम दिन

अदालत के निर्देश पर, हरीश राणा 14 मार्च को दिल्ली एम्स में भर्ती हुए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार लाइफ सपोर्ट सिस्टम धीरे-धीरे हटाया गया। दर्द व असुविधा से बचाने के लिए उन्हें लगातार दर्द निवारक दवाएं दी गईं। इस प्रक्रिया का नेतृत्व डॉ. सीमा मिश्रा और विशेषज्ञ टीम ने किया, जिसमें न्यूरोसर्जरी और पेलिएटिव मेडिसिन के डॉक्टर शामिल थे। डॉ. सुषमा भटनागर ने बताया कि पोषण धीरे-धीरे कम किया गया ताकि पीड़ा न हो और गरिमापूर्ण विदाई सुनिश्चित हो सके।

“सबको माफ कर दो और सबसे माफी मांग लो…”

एम्स ले जाने से पहले गाजियाबाद स्थित उनके घर से एक भावुक वीडियो सामने आया। ब्रह्मा कुमारी संस्था की सदस्य ने हरीश के माथे पर तिलक लगाते हुए कहा, “सबको माफ कर दीजिए और सबसे माफी मांग लीजिए… अब शांति से विश्राम कीजिए…”। यह वीडियो कई लोगों के दिलों को छू गया।

राणा के माता-पिता, अशोक राणा और निर्मला देवी ने एक दशक से अधिक समय तक उनकी देखभाल की, जिसके लिए उन्हें अक्सर वित्तीय और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार को उनके इलाज के लिए अपना घर तक बेचना पड़ा। ब्रह्मा कुमारीज के सदस्यों ने उनके निधन से कुछ दिन पहले परिवार से मिलकर प्रार्थनाएं कीं। एक वीडियो में उन्हें अनुष्ठान करते हुए और राणा से ‘शांति से सोने’ का आग्रह करते देखा गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments