Homeउत्तराखंडईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI...

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला


Cricket

oi-Naveen Sharma

IPL 2026: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने इस बड़े टूर्नामेंट पर चिंता के बादल मंडरा दिए हैं। हर जगह बस एक ही सवाल तैर रहा है कि क्या युद्ध के कारण आईपीएल को टाल दिया जाएगा?

इन तमाम चर्चाओं और डर के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि आईपीएल 2026 अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही शुरू होगा। बोर्ड ने पहले ही 20 मैचों का शुरुआती शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसकी शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु में होगी।

ipl 2026

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार राजीव शुक्ला ने कहा “आईपीएल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। हमने अभी 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। बाकी मैचों का शेड्यूल चुनाव आयोग द्वारा राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जारी किया जाएगा।”

हवाई उड़ानें प्रभावित

हालांकि बोर्ड ने टूर्नामेंट शुरू करने का भरोसा दिया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ चुनौतियां जरूर खड़ी हो गई हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें भी भारत में कुछ दिनों तक फंसी रही थीं। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों का समय पर भारत पहुंचना और वापस जाना एक बड़ा सरदर्द बन सकता है।

LPG की किल्लत होने पर आएगी समस्या

इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स में देश के भीतर एलपीजी और अन्य जरूरी चीजों की सप्लाई चेन प्रभावित होने की बात भी कही गई है। आईपीएल में खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए भारी संख्या में होटल बुक किए जाते हैं, इसलिए लॉजिस्टिक्स का मैनेजमेंट इस बार चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

बीसीसीआई की वेट एंड वॉच पॉलिसी

बीसीसीआई के आला अधिकारी लगातार वैश्विक हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि अब तक किसी भी होटल या एयरलाइंस पार्टनर ने कोई लिखित चिंता जाहिर नहीं की है। सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर बोर्ड पूरी तरह सतर्क है। अगर भविष्य में स्थिति ज्यादा बिगड़ती है, तो बोर्ड के पास प्लान-बी (वैकल्पिक योजनाएं) भी तैयार रहती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments