Homeअपराधउबर ऐप से महिला ने बुक की बाइक, राइड शुरू होते ही...

उबर ऐप से महिला ने बुक की बाइक, राइड शुरू होते ही ड्राइवर करने लगा ओछी हरकत – uber bike driver rider molest woman victim jump from running vehicle


होमताजा खबरक्राइम

उबर ऐप से महिला ने बुक की बाइक, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा, पीड़िता ने लगाई छलांग

Last Updated:

Uber Bike News: ऐप बेस्‍ड बाइक टैक्‍सी का प्रचलन काफी बढ़ चुका है. खासकर महानगरों में लोग मोबाइल फोन से कैब, ऑटो या फिर बाइक बुक कर डेस्टिनेशन तक जाते हैं. उबर, ओला और रैपिडो जैसे ऐप्‍स लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. अब उबर बाइक को लेकर एक डराने वाली खबर सामने आई है.

Zoom

उबर के एक बाइक राइडर पर महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है. (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली. राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के रोहिणी इलाके में ऐप बेस्‍ड बाइक टैक्सी सेवा के दौरान एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी उबर बाइक राइडर (Uber Bike Rider) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सचिन चौधरी के रूप में हुई है, जो बादली गांव का रहने वाला है. अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

उबर बाइक चालक द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने की यह घटना 12 मार्च की दोपहर की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय एक महिला ने अपने ऑफिस से क्लाइंट से मिलने के लिए रोहिणी से उबर बाइक बुक की थी. महिला का कहना है कि करीब 20 मिनट का यह सफर उसके लिए बेहद भयावह अनुभव बन गया. प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली पीड़िता ने बताया कि जैसे ही यात्रा शुरू हुई, उन्‍हें राइडर के व्यवहार में कुछ अजीब लगा. मतहिला ने आरोप लगाया कि वे बाइक पर एक तरफ दोनों पैर रखकर बैठी थीं और उनके एवं राइडर के बीच कुछ दूरी भी थी, लेकिन चालक बार-बार उसे छूने की कोशिश कर रहा था. महिला के मुताबिक, कुछ देर बाद उबर राइडर का व्यवहार और अधिक आक्रामक हो गया. पीड़िता ने आगे बताया कि जब उन्‍होंने उसे बाइक रोकने के लिए कहा तो उसने बाइक तेज गति से चलानी शुरू कर दी और बार-बार अचानक ब्रेक लगाने लगा, ताकि मेरा शरीर उससे टकराए.

मदद के लिए चिल्‍लाने लगी महिला

महिला ने बताया कि वह डर के कारण कुछ समय तक जड़ हो गई थीं, लेकिन फिर उन्‍होंने जोर-जोर से चिल्लाकर बाइक रोकने को कहा. महिला का आरोप है कि इस पर चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने बताया कि जब उन्‍होंने अपने फोन पर लोकेशन देखी तो पाया कि चालक उसे तय रास्ते से अलग दिशा में ले जा रहा है. महिला ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘मैंने फिर से चिल्लाकर कहा कि अगर उसने बाइक नहीं रोकी तो मैं कूद जाऊंगी. तभी उसने मुझे पकड़ लिया और धमकी दी कि अगर मैंने शोर मचाया तो वह मेरा गला काट देगा.’

चलती बाइक से लगाई छलांग

कुछ देर बाद बाइक एक स्कूल के पास धीमी हुई तो महिला ने मौका देखकर चलती बाइक से छलांग लगा दी. सड़क पर गिरने के बाद वह जोर-जोर से रोने और मदद के लिए चिल्लाने लगी. महिला के अनुसार, उनकी आवाज सुनकर स्कूल के कुछ कर्मचारी और शिक्षक बाहर आए और उन्‍हें अंदर ले जाकर मदद की. हालांकि, महिला का आरोप है कि आरोपी राइडर स्कूल के गेट के आसपास बाइक लेकर चक्कर लगाता रहा और उन्‍हें गालियां देते हुए धमकाता रहा. बाद में वहां से भाग गया.





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments