Homeअपराधएक ने बॉलीवुड को बनाया निशाना, दूसरा उसकी आड़ में करता रहा...

एक ने बॉलीवुड को बनाया निशाना, दूसरा उसकी आड़ में करता रहा कांड, आपस में कितने जुदा राव इंद्रजीत-लॉरेंस बिश्नोई


होमताजा खबरक्राइम

दोनों बॉलीवुड की आड़ में किया कांड, कितने जुदा राव इंद्रजीत-लॉरेंस बिश्नोई

Last Updated:

दो गैंगेस्‍टर और दोनों ने अंडरवर्ल्‍ड की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए बॉलीवुड को ढाल बनाया. म्‍यूजिक कंपनी की आड में गैंग चलाने वाला राव इंद्रजीत और तमाम एक्‍टर्स को निशाना बनाने वाल लॉरेंस बिश्‍नोई एक दूसरे से कितने जुदा हैं, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

फिल्‍मों की आड़ में अंडरवर्ल्‍ड में पैठ बनाते दोनों गैंगेस्‍टर.

Lawrence Bishnoi Vs Rao Inderjit: सलमान खान सहित कई फिल्‍मी हस्तियों को धमकी देकर गैंगेस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. जेल में बंद लॉरेंस बिश्‍नोई के इशारे पर एक के बाद एक फिल्‍म और टीवी की हस्तियों को निशाना बनाया गया. जिसके बाद, उसका नाम देश के सबसे चर्चित गैंगस्टर्स में शुमार हो गया. अब एक ऐसे गैंगेस्‍टर का नाम सामने आया है, जो फिल्‍मी दुनिया में रहकर अपने अपराधों का जाल तेजी से बिछा रहा था. राव इंद्रजीत यादव के इस गैंगेस्‍टर को आज दुबई से अरेस्‍ट किया गया है. राव इंद्रजीत ने पर्दे के पीछे रहकर अपना नेटवर्क खड़ा किया और म्यूजिक इंडस्ट्री को ढाल बनाकर कथित रूप से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा.

एक दूसरे से कितने जुदा है दोनों गैंगेस्‍टर

  1. काम करने का तरीका: लॉरेंस बिश्नोई का स्टाइल काफी आक्रामक और खुला माना जाता है. वह सोशल मीडिया और अपने गैंग के जरिए सीधे मैसेज देने में विश्वास रखता है. उसके गिरोह ने कई बार खुलेआम धमकियां दीं, जिससे उसका डर और प्रभाव दोनों बढ़ा. इसके उलट, राव इंद्रजीत का तरीका ज्यादा लो-प्रोफाइल बताया जा रहा है. वह सीधे सामने आने के बजाय अपने नेटवर्क के जरिए काम करता था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसका फोकस आर्थिक अपराध, फंडिंग और इंटरनेशनल कनेक्शन पर ज्यादा था.
  2. नेटवर्क की पहुंच: लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मुख्य रूप से भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक फैला हुआ है, हालांकि उसके इंटरनेशनल लिंक भी सामने आए हैं. उसके गिरोह में कई ऐसे अपराधी शामिल हैं, जो उसे एक ब्रांड की तरह देखते हैं. वहीं, राव इंद्रजीत का नेटवर्क कथित तौर पर ज्यादा ग्लोबल बताया जा रहा है. दुबई से उसकी गिरफ्तारी यह बताने के लिए काफी है कि उसके कनेक्शन विदेश में किस तरह तक फैले हुए थे. जांच एजेंसियों का मानना है कि वह हवाला, फर्जी कंपनियों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जरिए अपने नेटवर्क को ऑपरेट करता था.
  3. दोनों की इमेज: लॉरेंस बिश्नोई की पहचान एक हार्डकोर गैंगस्टर की है, जिसे उसके लोग खुलकर उसी रूप में देखते हैं. उसका नाम कई हत्या और रंगदारी के मामलों में सामने आ चुका है. वहीं, राव इंद्रजीत ने कथित तौर पर खुद को एक बिजनेसमैन के रूप में पेश किया है. म्यूजिक कंपनी का मालिक होने के कारण उसकी छवि आम लोगों के बीच अलग थी. शायद यही वजह है कि उसकी गिरफ्तारी ने सभी को चौंका दिया.
  4. कानून की गिरफ्त: लॉरेंस बिश्नोई लंबे समय से जेल में बंद है, लेकिन इसके बावजूद उसका नेटवर्क सक्रिय बना हुआ है. लॉरेंस का गैंग फिलहाल देश-विदेश की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. दूसरी ओर, राव इंद्रजीत भारत से बाहर रहकर अपने नेटवर्क को संचालित करता था. दुबई में उसकी गिरफ्तारी इस बात का संकेत है कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से अब ऐसे अपराधियों पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है.

युवाओं के बीच दोनों गैंगेस्‍टर को कैसे देखा जाता है?
लॉरेंस बिश्नोई का प्रभाव खासतौर पर डर और गैंगस्टर इमेज की है. कई नौजवान उसके स्टाइल से प्रभावित होकर अपराध की ओर खिंच रहे हैं. इसके विपरीत, राव इंद्रजीत का मॉडल ज्यादा ग्लैमरस बताया जा रहा है. म्यूजिक, पैसा और इंटरनेशनल लाइफस्टाइल का आकर्षण युवाओं को ज्‍यादा भा सकता है. यह ट्रेंड कानून व्यवस्था के लिए बड़ा खतरनाक माना जा रहा है.

दोनों को लेकर जांच एजेंसियां का क्‍या है मानना?
जांच एजेंसियों के मुताबिक, राव इंद्रजीत का मामला इस बात का संकेत है कि अंडरवर्ल्ड अब सिर्फ बंदूक और गैंगवार तक सीमित नहीं रहा. यह अब कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर, डिजिटल ट्रांजैक्शन और इंटरनेशनल नेटवर्क के साथ काम कर रहा है. वहीं, लॉरेंस बिश्नोई पारंपरिक गैंगस्टर मॉडल पर काम कर रहा है. राव इंद्रजीत एक नए दौर के अपराध का चेहरा बनकर सामने आया है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments