Cricket
oi-Amit Kumar
IPL 2026 RR vs RCB: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ जारी है। आरसीबी के 201 रनों के विशाल स्कोर को राजस्थान ने महज 18 ओवरों में ही ध्वस्त कर दिया। इस दमदार जीत के हीरो एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी रहे। सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, ध्रुव जुरेल ने नाबाद 81 रनों की कप्तानी पारी खेलकर बेंगलुरु की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
सूर्यवंशी की दमदार पारी ने दिलाई जीत (IPL 2026 RR vs RCB)
सूर्यवंशी की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर आज एक ही सवाल वायरल हो रहा है। जब आप 15 साल के थे, तब क्या कर रहे थे? यह सवाल इसलिए चर्चा में है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में वो कर दिखाया है, जो अच्छे-अच्छे दिग्गजों के लिए सपना होता है। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ वैभव ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों का ऐसा तूफान खड़ा किया कि खुद शशि थरूर के पास भी प्रशंसा के लिए शब्दों की कमी पड़ गई।

26 गेंदों में खेली 78 रनों की आतिशी पारी
वैभव ने आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। अपनी 78 रनों की पारी में वैभव ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। यानी उनके कुल रनों में से 74 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से आए। वैभव ने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड जैसे अनुभवी अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के खिलाफ भी बैकफुट पर जाने के बजाय आक्रामक रुख अपनाया और उन्हें मैदान के हर कोने में शॉट मारे।
आग उगल रहा है वैभव का बल्ला
इस सीजन में वैभव का बल्ला आग उगल रहा है। बेंगलुरु के खिलाफ इस पारी के दम पर उन्होंने अपने ही जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है। वैभव अब आईपीएल 2026 के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 200 रन बना लिए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने सीएसके और आरसीबी दोनों के खिलाफ महज 15-15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
शशि थरूर ने की वैभव की जमकर तारीफ
अपनी अंग्रेजी के लिए मशहूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वैभव की जमकर तारीफ की। थरूर ने वैभव को रेयर जेनरेशनल टैलेंट करार देते हुए कहा कि वैभव का खेल क्रिकेट के विकास की एक मास्टरक्लास है। थरूर ने ट्वीट किया कि जब यह 15 साल का लड़का क्रीज पर होता है तो वे सब कुछ छोड़कर सिर्फ उसकी बल्लेबाजी देखते हैं।
बता दें कि वैभव का यह प्रदर्शन कोई तुक्का नहीं है।
पिछले सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचाई थी। इसके बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
-

RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित
-

ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई
-

IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस
-

RR vs RCB Weather: क्या राजस्थान-आरसीबी मैच में बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा गुवाहाटी में आज मौसम
-

RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी ने हिला डाली रिकॉर्ड बुक, 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर कई कीर्तिमान किए अपने नाम
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?
-

LSG और GT में सारा तेंदुलकर किसे कर रहीं सपोर्ट, मजेदार रिएक्शन से आया जवाब- VIDEO
-

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स में साउथ अफ्रीका का खूंखार ऑल राउंडर शामिल, दिग्गज को किया रिप्लेस
-

कौन हैं Mukul Choudhary, जन्म से पहले ही तय था क्रिकेटर बनना! पिता का 22 साल पुराना सपना हुआ सच!
-

IPL 2026: आईपीएल में 5 सबसे छोटे स्टेडियम, जहां आसानी से होती है छक्कों की बारिश
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, केकेआर या लखनऊ किसने मारी बाजी?
-

KKR vs LSG: क्या अर्जुन तेंदुलकर करेंगे आज लखनऊ के लिए डेब्यू? किन खिलाड़ियों को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह
-

KKR vs LSG: मुकुल चौधरी के तूफान में उड़ी केकेआर, हारी हुई बाजी जीत गई लखनऊ, अकेले पलट दिया मैच
-

KKR vs LSG Kolkata Weather: कोलकाता में येलो अलर्ट, केकेआर-लखनऊ गेम पर मंडराया बारिश का खतरा
-

DC vs GT: अंपायर की गलती से मिली दिल्ली को हार! नीतीश राणा के उस 1 रन ने छीनी जीत, नियम पर उठ रहे सवाल?



