Homeटेक्नोलॉजीओडिशा-कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत: 11...

ओडिशा-कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत: 11 कर्मचारी भी झुलसे; मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा


कटक2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आग SCB कॉलेज के फर्स्ट फ्लोर पर बनी ट्रॉमा केयर यूनिट में लगी थी।

ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई।

आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

ओडिशा CM मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है।

श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज (SCB) कटक का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं।

घटनास्थल से जुड़ी तस्वीरें…

सोमवार सुबह जब आग बुझी तब ICU के अंदर बेड और मशीनें जले हुए नजर आए।

सोमवार सुबह जब आग बुझी तब ICU के अंदर बेड और मशीनें जले हुए नजर आए।

ट्रॉमा केयर यूनिट के कई बेड पूरी तरह जलकर राख हो गए।

ट्रॉमा केयर यूनिट के कई बेड पूरी तरह जलकर राख हो गए।

हादसे की खबर लगते ही मरीजों के परिजन हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए।

हादसे की खबर लगते ही मरीजों के परिजन हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए।

ICU में भर्ती बाकी मरीजों को हॉस्पिटल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है।

ICU में भर्ती बाकी मरीजों को हॉस्पिटल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है।

CM मोहन चरण मांझी मरीजों को बचाने में झुलसे स्टाफ के लोगों से मिलने पहुंचे।

CM मोहन चरण मांझी मरीजों को बचाने में झुलसे स्टाफ के लोगों से मिलने पहुंचे।

————————

हॉस्पिटल में आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर के SMS हॉस्पिटल में आग से 8 मरीजों की मौत हुई थी, ट्रॉमा सेंटर के ICU में शॉर्ट सर्किट से हादसा

gif 541759741226 1773628837

अक्टूबर 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भी आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। हादसे के समय आईसीयू में 11 मरीज थे। हादसे का शिकार मरीज वेंटिलेटर पर थे। यह भी पता चला था कि स्टोर रूम में लगे स्मोक डिटेक्टर ने सही से काम नहीं किया। इसके कारण अलार्म सिस्टम समय पर एक्टिवेट नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments