Homeटेक्नोलॉजीओपिनियन पोल में बंगाल में ममता सरकार: असम में हिमंता की...

ओपिनियन पोल में बंगाल में ममता सरकार: असम में हिमंता की वापसी; केरल में कांग्रेस-लेफ्ट, तमिलनाडु में स्टालिन-AIADMK में कड़ा मुकाबला


  • Hindi News
  • National
  • West Bengal TMC, Assam BJP Govt Likely; Stalin In Tamil Nadu: Opinion Poll

नई दिल्ली27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है।

चुनाव की घोषणा के बाद सर्वे एजेंसी Matrize-IANS ने ओपिनियन पोल जारी किया है। सर्वे के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एक बार फिर टीएमसी की सरकार बन सकती है, जबकि असम में बीजेपी की सरकार बनी रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु की 231 सीटों में से सर्वे में DMK+ को 104-114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि AIADMK-BJP गठबंधन को 114-127 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं केरल में भी लेफ्ट और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

राज्यवार ओपिनियन पोल…

1 1773587707
84konl 1773583436
m8uolq 1773583436

पश्चिम बंगाल में दो फेज में चुनाव होंगे

चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पिछली बार बंगाल में 8 फेज में चुनाव हुए थे।

वहीं तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। पांचों राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

अब 5 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति

पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री: 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं।

1 1773576036

तमिलनाडु- भाजपा-कांग्रेस 60 साल से यहां सत्ता में नहीं आ सकीं: आजादी के बाद लगभग दो दशक तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। 1967 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है।

फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही।

blhc4j 1773576051

केरल- दक्षिण का इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में: देश का इकलौता राज्य है, जहां आज भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी।

वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता।

q4lvbf 1773576113

असम- कांग्रेस ने किया 8 पार्टियों से अलायंस: राज्य में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं।

8 1773576130

पुडुचेरी- सबसे कम सीटों वाली विधानसभा: 2021 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद AINRC-BJP गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन. रंगास्वामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। यह पहली बार था जब BJP सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। इस बार कांग्रेस DMK के साथ गठबंधन में वापसी की कोशिश कर रही है और सरकार गिरने के मुद्दे को एंटी-इनकम्बेंसी में बदलना चाहती है।

————

विधानसभा चुनाव से जुड़ी यब खबर भी पढ़ें…

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग:तमिलनाडु में 23 अप्रैल, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग; नतीजे 4 मई को

51773575817 1773583861

चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments