Homeराजनीतिकब से शुरु होगी Char Dham Yatra 2026, कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ कपाट?...

कब से शुरु होगी Char Dham Yatra 2026, कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ कपाट? ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन


Uttarakhand

oi-Puja Yadav

Char Dham Yatra 2026: देवभूमि उत्तराखंड एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। हर साल गर्मियों की दस्तक के साथ ही हिमालय की गोद में स्थित पवित्र चार धामों की रौनक लौट आती है। हिंदुओं के लिए यह यात्रा केवल पर्यटन नहीं, बल्कि जीवन में एक बार मोक्ष प्राप्ति और भगवान के दर्शन का सबसे बड़ा सपना होती है।

साल 2026 की चार धाम यात्रा को लेकर प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच उत्साह चरम पर है। इस साल अगर आप भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री या यमुनोत्री जाने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यह जानकारी लेनी चाहिए जो इस पवित्र यात्रा के लिए सबसे अहम पड़ाव है। यहां जानें यात्रा का पूरा शेड्यूल और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया।

char-dham-yatra-2026-kedarnath-badrinath

Char Dham Yatra 2026 Start Date: कब से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा?

इस साल चार धाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल 2026 को होगा। यह दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर किया गया कोई भी शुभ कार्य अक्षय फल देता है, इसलिए इसी पावन दिन से यात्रा का श्रीगणेश किया जाएगा। चारों धामों के कपाट खुलने की तारीखें तय हो चुकी हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • यमुनोत्री धाम: 19 अप्रैल 2026
  • गंगोत्री धाम: 19 अप्रैल 2026
  • केदारनाथ धाम: 22 अप्रैल 2026
  • बद्रीनाथ धाम: 23 अप्रैल 2026

How to Apply Online for Char Dham Yatra: कैसे करें चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सभी तीर्थयात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। बिना वैध यात्रा पास के दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत सरल है:

आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट uttarakhandtourism.gov.in पर लॉगिन करें।

अकाउंट बनाएं: अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर नया अकाउंट क्रिएट करें।

सत्यापन: आपके मोबाइल पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।

टूर मैनेजमेंट: लॉगिन करने के बाद ‘Create/Manage Tour’ विकल्प पर क्लिक करें।

योजना भरें: यात्रा की तारीख और जिन धामों के दर्शन करने हैं, उनका चुनाव करें।

दस्तावेज अपलोड: यात्रियों की व्यक्तिगत जानकारी भरें और अपनी फोटो अपलोड करें।

यात्रा पास: फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक QR कोड वाला यात्रा पास मिलेगा। इसे डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Char Dham Yatra जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

पहाड़ों की दुर्गम चढ़ाई और अनिश्चित मौसम को देखते हुए प्रशासन ने कुछ सुझाव जारी किए हैं। यात्रा के दौरान हमेशा अपना आधार कार्ड और QR कोड वाला यात्रा पास अपने साथ रखें। केदारनाथ और यमुनोत्री जैसी कठिन चढ़ाई पर जाने से पहले अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराएं, खासकर हृदय और सांस के रोगी विशेष सावधानी बरतें। पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए अपने साथ पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां जरूर रखें।

चार धाम यात्रा केवल एक सफर नहीं बल्कि देवभूमि की दिव्यता को महसूस करने का जरिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। यदि आप 2026 में इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि आपको अंतिम समय में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments