Homeराजनीतिकितनी संपत्ति की मालकिन हैं Riniki Bhuyan? कैसे करती हैं CM पति...

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Riniki Bhuyan? कैसे करती हैं CM पति से भी ज्यादा कमाई, हिमंत सरमा से 12 गुना अमीर


India

oi-Pallavi Kumari

Himanta Biswa Sarma Wife Riniki Bhuyan Sharma Net Worth 2026: कांग्रेस ने असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया है। पवन खेड़ा ने दावा किया कि असम सीएम की पत्नी के पास यूएई, एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के पासपोर्ट हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कानून इसकी अनुमति नहीं देता और गृह मंत्री अमित शाह से जांच की मांग की।

इधर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सभी आरोप को झूठ बताया है। उन्होंने कहा,”मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी, दोनों तरह के मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे।”इस विवाद के बाद एक बार फिर से रिनिकी भुइयां सरमा चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रिनिकी भुइयां सरमा कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

Himanta Biswa Sarma Wife Riniki Bhuyan Sharma Net Worth 2026

रिनिकी भुइयां असम की जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं। हाल में चुनावी हलफनामे में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि उनकी पत्नी के पास उनसे ज्यादा संपत्ति है। रिनिकी भुइयां के पास पति हिमंत बिस्वा सरमा से करीब 12 गुना ज्यादा संपत्ति है।

रिनिकी न सिर्फ एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि असम के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क में से एक की मुखिया भी हैं। वे Pride East Entertainments की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो कई टीवी चैनल और अखबार चलाती है। यही उनकी कमाई का सबसे बड़ा सोर्स है।

रिनिकी भुइयां सरमा के पास कितनी है कुल संपत्ति? (Riniki Bhuyan Sharma Net Worth Breakdown)

चुनावी हलफनामे के मुताबिक जहां सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कुल संपत्ति करीब 1.41 करोड़ रुपये है, वहीं रिनिकी भुइयां सरमा की नेटवर्थ लगभग 16.87 करोड़ रुपये है।

अगर कुल संपत्तियों को देखें तो रिनिकी की कुल संपत्ति (चल-अचल): 32.79 करोड़ रुपये है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कुल संपत्ति 2.36 करोड़ रुपये है। यानी संपत्ति के मामले में रिनिकी अपने पति से कई गुना आगे हैं।

Riniki Bhuyan Sharma Net Worth

किसकी कितनी कमाई? (Income Comparison)

पिछले कुछ सालों में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी दोनों की कमाई में बड़ा फर्क देखने को मिला है।

रिनिकी भुइयां सरमा शर्मा की आय (ITR के मुताबिक):

  • 2020-21: ₹3.86 करोड़
  • 2021-22: ₹2.95 करोड़
  • 2022-23: ₹4.15 करोड़
  • 2023-24: ₹5.32 करोड़
  • 2024-25: ₹4.19 करोड़

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की आय:

  • 2020-21: ₹12.17 लाख
  • 2021-22: ₹17.92 लाख
  • 2022-23: ₹23.54 लाख
  • 2023-24: ₹31.12 लाख
  • 2024-25: ₹29.62 लाख

साफ है कि रिनिकी की कमाई उनके पति से कई गुना ज्यादा है। 2021 में दोनों की कुल आय जहां ₹17.27 करोड़ थी,वहीं 2026 में यह बढ़कर ₹35.16 करोड़ हो गई। यानी 5 साल में आय दोगुनी हो गई।

कहां से आती है इतनी कमाई? (Source of Income)

रिनिकी की कमाई का मुख्य स्रोत उनका मीडिया बिजनेस है।

उनकी कंपनी Pride East Entertainments:

  • 2 न्यूज चैनल
  • 3 एंटरटेनमेंट चैनल
  • 1 असमिया अखबार

हाल ही में इस कंपनी ने एक डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण भी किया, जिससे उनके बिजनेस का विस्तार और बढ़ा। यही वजह है कि उनकी कमाई लगातार करोड़ों में बनी हुई है।

जमीन-जायदाद और निवेश (Assets & Investments)

रिनिकी के पास चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां हैं:

  • जमीन और प्रॉपर्टी: ₹19.25 करोड़
  • कई नॉन-एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी
  • एक विरासत में मिली संपत्ति
  • इन्वेस्टमेंट: ₹5.10 करोड़ (शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड)
  • बीमा (Insurance): ₹1.77 करोड़
  • गोल्ड: 1459 ग्राम (₹2.03 करोड़)

वहीं सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पास न जमीन है और न बड़े निवेश।

गाड़ी और कैश डिटेल (Vehicle & Cash)

  • सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पास कोई कार नहीं है। वहीं पत्नी के रिनिकी के पास ₹21.60 लाख की जीप है।
  • सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पास ₹2.28 लाख कैश है। वहीं पत्नी के पास ₹3.16 लाख कैश है।

कौन हैं रिनिकी भुइयां सरमा ? (Who is Riniki Bhuyan Sharma)

रिनिकी भुइयां सरमा ने अपने दम पर मीडिया इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बनाई है और वे राज्य की प्रभावशाली महिला उद्यमियों में शामिल हैं। रिनिकी भुइयां सरमा का जन्म 31 जुलाई 1973 को गुवाहाटी में हुआ था। उनका परिवार पहले से ही प्रतिष्ठित रहा है, उनके पिता जादव चंद्र भुइयां एक जाने-माने उद्योगपति थे। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने सेंट मैरी स्कूल, गुवाहाटी से की। इसके बाद कॉटन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। आगे उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की।

रिनिकी Pride East Entertainments की चेयरपर्सन और एमडी हैं। यह कंपनी कई लोकप्रिय चैनल्स संचालित करती है, जिनमें News Live और Northeast Live जैसे न्यूज चैनल शामिल हैं। इसके अलावा Ramdhenu, Rang और Indradhanu जैसे एंटरटेनमेंट चैनल और ‘Niyamiya Barta’ नाम का असमिया अखबार भी इसी ग्रुप का हिस्सा है। हाल ही में उनकी कंपनी ने डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म Time8 का अधिग्रहण भी किया, जिससे उनके मीडिया बिजनेस का दायरा और बढ़ गया है।

रिनिकी भुइयां सरमा विवाद और आरोप (Controversies & Allegations)

सितंबर 2023 में कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि रिनिकी भुइयां सरमा की कंपनी को प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के तहत 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है। हालांकि, रिनिकी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उनकी कंपनी ने न तो इसके लिए आवेदन किया और न ही कोई लाभ लिया। उन्होंने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा भी दायर किया।

5 अप्रैल 2026 को चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रिनिकी और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों में कहा गया कि रिनिकी के पास यूएई, एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के पासपोर्ट हैं, जबकि भारतीय कानून दोहरी नागरिकता की इजाजत नहीं देता। इसके अलावा दुबई में प्रॉपर्टी और अमेरिका में हजारों करोड़ की संपत्ति होने का भी दावा किया गया।

FAQs
1. रिनिकी भुइयां सरमा की कुल संपत्ति कितनी है?

👉 करीब ₹16.87 करोड़ (नेटवर्थ), कुल संपत्ति ₹32.79 करोड़ के आसपास।

2. क्या रिनिकी भुइयां सरमा अपने पति हिमंत बिस्वा सरमा से ज्यादा कमाती हैं?

👉 हां, उनकी आय सीएम से कई गुना ज्यादा है।

3. रिनिकी भुइयां सरमा की कमाई का मुख्य स्रोत क्या है?

👉 उनका मीडिया बिजनेस Pride East Entertainments।

4. क्या रिनिकी भुइयां सरमा के पास जमीन-जायदाद है?

👉 हां, करीब ₹19 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी उनके नाम है।

5. क्या रिनिकी भुइयां सरमा पर कोई आरोप लगे हैं?

👉 हां, लेकिन उन्होंने सभी आरोपों को खारिज किया है और कानूनी कार्रवाई की बात कही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments