Homeराजनीतिकुलदीप यादव और वंशिका की शाही शादी, हल्दी, मेहंदी और संगीत के...

कुलदीप यादव और वंशिका की शाही शादी, हल्दी, मेहंदी और संगीत के बाद अब सात फेरे की बारी, जानिए कौन कौन पहुंचा


Cricket

oi-Pavan Nautiyal

Kuldeep Yadav Vanshika Wedding भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शाही शादी आज पहाड़ों की रानी मसूरी में सम्पन्न होगी। आज शाम कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ मसूरी के सेवॉय होटल सात फेरे लेंगे। कुलदीप यादव की शादी के लिए कई क्रिकेटर मसूरी पहुंच चुके हैं और कुछ शाम तक मसूरी में पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को प्री वेडिंग फंक्शन में शादी समारोह के कई फंक्शन संपन्न हुए। हल्दी, मेहंदी कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू हो गए थे। जो देर शाम तक संपन्न हो गए। हल्दी और मेहंदी के बाद संगीत और म्यूजिकल इवनिंग का शादी में शामिल होने आए मेहमानों ने जमकर आनंद लिया।

Kuldeep Yadav Vanshika Wedding Haldi Mehendi Sangeet Guests List in Grand Ceremony

जिसमें दूल्हा-दुल्हन और मेहमान जमकर नाचते नजर आए थे। संगीत समारोह के वीडियो में युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह अपनी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज के साथ संगीत समारोह में नाचते दिखे थे। सुरेश रैना भी शादी में शामिल होने मसूरी पहुंचे हुए है। इस दौरान संगीत समारोह में दूल्हा दुल्हन कुलदीप यादव वंशिका भी थिरकते नजर आए।

शाम 4 बजे से विवाह समारोह

शादी का जो निमंत्रण कार्ड है, उसके अनुसार आज शाम 4 बजे से विवाह समारोह शुरू हो जाएगा। वरमाला का समय शाम 6 बजे रखा गया है। कुलदीप यादव वंशिका के साथ 7 फेरे रात 8 बजे लेंगे।आज शनिवार 14 मार्च को शादी के मुख्य कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। शाम चार बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम होगा। बाद में बारात का कार्यक्रम होगा।

स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रम

15 मार्च को सुबह आठ बजे नाश्ते के बाद मेहमानों के लिए विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था की गई है। इस शाही शादी में मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रमों का खास समावेश किया गया है।

कई भारतीय टीम के खिलाड़ियों के आने की उम्मीद

इससे पहले आज शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह समेत कई भारतीय टीम के खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारतीय वनडे टीम के भी कई खिलाड़ी शादी में दिखेंगे। इस शाही शादी में कई तरह के व्यंजन के साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे।सोशल मीडिया में संगीत और हल्दी समारोह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments