Cricket
oi-Pavan Nautiyal
Kuldeep Vanshika wedding special thali भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी उत्तराखंड के मसूरी में सिवाय होटल में पूरे रीतिरिवाज के साथ सम्पन्न हो गई। इस शादी में भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने भी शिरकत की। जिससे ये शादी यादगार बन गई।
इस शादी की सबसे खूबसूरत बात ये रही कि कुलदीप और वंशिका की शादी में कई तरह के व्यंजन परोसे गए, लेकिन सबसे ज्यादा जिन डिश की चर्चा है वह है पहाड़ी व्यंजन। बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका को मडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, उत्तरकाशी का लाल चावल, गहत की दाल, कंडाली का साग भी परोसा गया।

जिसकी कीमत 6 हजार रुपए बताई गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये दावा किया है। हरीश रावत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की उत्तराखंड के मसूरी में स्थित सिवाय होटल में सम्पन्न हुई। जहां 6 हजार रुपए प्रति प्लेट डिश सर्व की गई और जो प्लेट है, उसमें मडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, उत्तरकाशी का लाल चावल, गहत की दाल, कंडाली का साग आदि व्यंजन परोसे गये।
हरदा ने लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यदि वंशिका और कुलदीप को और कुछ दिन मडुवे की रोटी खिलाई, तो अगली सीरीज में कुलदीप हर मैच में कम से कम तीन विकेट उखाड़ने का काम करेंगे। मडुवा इतना मोड़दार होता है कि उससे कुलदीप की बोलिंग है, वह भी मोड़दार हो जाएगी और उसको समझाना अच्छे से अच्छे बैट्समैन के लिए भी कठिन हो जाएगा।
कुलदीप यादव एवं उनकी धर्मपत्नी वंशिका चड्ढा जी को शादी की बहुत-बहुत बधाई एवं ढेर सारा आशीर्वाद। मैं आपके सुखी, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। थैंक्यू कुलदीप, आपने उत्तराखंड के व्यंजनों को याद रखा और हमारे व्यंजन संघर्ष को आगे बढ़ाया। बता दें कि हरीश रावत लगातार पहाड़ के उत्पादों की ब्रांडिग करते आ रहे हैं। इस बार मौका था शाही शादी का। जिसमें पहाड़ी डिश भी परोसे गए। जिससे सोशल मीडिया में ये थाली चर्चा का विषय बनी हुई है।
-

Bihar Rajya Sabha Election: मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, तेजस्वी बोले- ‘सब अफवाह’
-

वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से किया मास्टर्स, तो कुलदीप यादव ने कहां तक की पढ़ाई? शादी से पहले आई सच्चाई उड़ा देगी होश
-

‘कभी किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करुंगा’, कानपुर की लड़की पर फिदा हुए कुलदीप यादव, निभाया अपना वादा!
-

MP News: मध्य प्रदेश में LPG संकट, गैस नहीं मिलने से ठंडी पड़ी रसोई, होटल-ढाबे बंद होने की कगार पर
-

कांशीराम जयंती पर भोपाल में बहुजन समाज का बड़ा संदेश: संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी का साथ दें
-

IPL 2026 से पहले शहनाई का शोर, कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा में कौन है ज्यादा रईस? किसकी कितनी है नेटवर्थ
-

Kuldeep Yadav की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, आशीर्वाद के साथ दिया खुशहाल जीवन का मंत्र, वीडियो वायरल
-

कुलदीप यादव और वंशिका की शाही शादी, हल्दी, मेहंदी और संगीत के बाद अब सात फेरे की बारी, जानिए कौन कौन पहुंचा
-

कुलदीप यादव को वंशिका ने किया क्लीन बोल्ड, मसूरी में हुई दोनों की शादी, पहली तस्वीर और Video आया सामने
-

Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण
-

Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक
-

जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज



