Homeट्रैवलकौन हैं कूपर कोनोली? डेब्यू मैच में छीन लिया गुजरात टाइटंस से...

कौन हैं कूपर कोनोली? डेब्यू मैच में छीन लिया गुजरात टाइटंस से मैच, पंजाब किंग्स की जीत का हीरो


Cricket

oi-Naveen Sharma

PBKS vs GT Turning Point: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में मुल्लांपुर के मैदान पर एक नया इतिहास लिखा गया। जब पंजाब किंग्स की टीम मुश्किल में थी, तब 22 साल के एक ऑस्ट्रेलियाई युवा ने अपनी बल्लेबाजी से वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। हम बात कर रहे हैं कूपर कॉनली (Cooper Connolly) की, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही मैच विनिंग पारी खेलकर पंजाब को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

पंजाब किंग्स के सामने 163 रनों का लक्ष्य था, लेकिन उनके बड़े नाम सस्ते में पवेलियन लौट गए उनमें श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह सस्ते में आउट हो गए, स्कोर 118/6 था। ऐसे में कूपर कॉनली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने केवल 44 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली।

Cooper Connolly

कॉनली की बल्लेबाजी में जो सबसे खास बात दिखी, वो था शांत स्वभाव। उन्होंने दबाव में न केवल 5 चौके जड़े, बल्कि 5 गगनचुंबी छक्के लगाकर गुजरात के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। 163.64 का स्ट्राइक रेट उनके आत्मविश्वास को साफ बयां कर रहा था।

कॉनली और बार्टलेट की साझेदारी

जब पंजाब ने 7 विकेट खो दिए थे, तब जीत काफी दूर लग रही थी। लेकिन कॉनली को साथ मिला जेवियर बार्टलेट का, जिन्होंने अंतिम क्षणों में 5 गेंदों पर 11 रन (1 छक्का) बनाकर कोनोली का बखूबी साथ निभाया। कोनोली ने अंत तक टिके रहकर 19.1 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया।

कॉनली ने अकेले पलट दिया रुख

पंजाब किंग्स के सभी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए, कॉनली ने अपने डेब्यू मैच में तहलका मचाते हुए अकेले मैच का रुख मोड़ दिया। 22 साल की उम्र में उनके बल्ले का धमाका देखकर फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से ताल्लुक रखने वाले 22 वर्षीय कूपर कोनोली एक बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और उपयोगी स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं। 22 अगस्त 2003 को जन्मे इस युवा बैटिंग ऑलराउंडर ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही यह साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच पर दबाव झेलने की अद्भुत क्षमता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments