Homeट्रैवलकौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए...

कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Who is Aimee Baruah: असम विधानसभा चुनाव 2026 (Assam Elections 2026) के तहत 9 अप्रैल 2026 को हुई वोटिंग के दौरान कई जानी-मानी हस्तियां पोलिंग बूथ पर नजर आई थीं। इसी बीच असमिया फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस एमी बरुआ भी अपना वोट डालने पहुंची थीं। वोटिंग के बाद मीडिया से उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद लोग उनके दीवान हो गए हैं।

एमी बरुआ का वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेट पर एक्ट्रेस एमी बरुआ का वीडियो जबसे वायरल हुआ है, तब से लोग उनकी सादगी भरे अंदाज और व्यक्तित्व की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो रहा है।

Who is Aimee Baruah

कौन हैं एमी बरुआ?

-आपको बता दें कि एमी बरुआ असमिया सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘प्रेम अरु प्रेम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।

-सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, एमी बरुआ ने निर्देशन में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। दिमासा भाषा की फिल्म ‘सेमखोर’ के जरिए उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा था, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली और दो नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

नेशनल अवॉर्ड और इंटरनेशनल पहचान

एमी बरुआ का काम सिर्फ क्षेत्रीय सिनेमा तक सीमित नहीं रहा है। उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘बिरुबाला: विच टू पद्मश्री’ को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में स्पेशल जूरी मेंशन से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में इतिहास रचते हुए ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ के रेड कार्पेट पर कदम रखा था और ऐसा करने वाली पहली असमिया अभिनेत्री बनी थीं। वह अपनी फिल्म ‘सेमखोर’ को प्रस्तुत करने के लिए कान के 75वें संस्करण में शामिल हुई थीं।

Who is Aimee Baruah

राजनीति से जुड़ा है एमी का परिवार

एमी बरुआ निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने साल 2011 में बीजेपी नेता पीयूष हजारिका से शादी की थी, जो इस बार जागीरोड विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस कपल के दो बच्चे- बेटा अथर्व और बेटी आरुही हैं। एमी अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव, फैंस के बीच पॉपुलर

-एमी बरुआ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरें व वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। चुनाव के दौरान उनका सिंपल और ग्रेसफुल अंदाज फैंस को खासा पसंद आया है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

-एमी बरुआ ने अपने करियर में अभिनय, निर्देशन और सामाजिक मौजूदगी के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। असम चुनाव के दौरान उनकी मौजूदगी ने ये साबित कर दिया है कि वह सिर्फ फिल्मी दुनिया ही नहीं बल्कि समाज और राजनीति के प्रति भी जागरूक हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments