Homeउत्तराखंडकौन है ये सीनियर साइंटिस्ट? जिस पर मां और बेटियों ने 1...

कौन है ये सीनियर साइंटिस्ट? जिस पर मां और बेटियों ने 1 मिनट में मिलकर बरसाए 40 जूते, क्‍या है मामला, Video


Uttar Pradesh

oi-Bhavna Pandey

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर तहसील परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक फोरेसिंग विभाग के सीनियर साइंटिस्‍ट की महिलाएं जूते से जमकर पिटाई करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक मां और उसकी दो बेटियां साइंटिस्‍ट पर जमकर जूते बरसाती दिखाई दे रही हैं। आइए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला और कौन है ये सांइटिस्‍ट?

दरअसल, यह पूरा मामला कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। घाटमपुर निवासी कैलाश और गांव की एक महिला के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले की सुनवाई शनिवार को घाटमपुर तहसील में तय थी, जिसमें दोनों पक्ष पेश होने पहुंचे थे।

Kanpur Ghatampur tehsil

कौन है ये सीनियर साइंटिस्ट?

कैलाश की ओर से पैरवी उनके रिश्तेदार और झांसी के फोरेंसिक विभाग में कार्यरत सीनियर साइंटिस्ट संतोष कुरील कर रहे थे। सुनवाई खत्म होने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

कार से खींचकर की 1 मिनट में बरसाए 40 जूते?

बहस के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों ने संतोष कुरील को उनकी कार से बाहर खींच लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर जूतों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। लगभग एक मिनट तक चले इस हमले में उन पर 40 से ज्यादा जूते बरसाए गए।

पुलिस और कर्मचारी बने रहे मूक दर्शक

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के समय तहसील परिसर में पुलिसकर्मी, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे, लेकिन वीडियो में वे किसी तरह का हस्तक्षेप करते नजर नहीं आ रहे हैं। इस वजह से प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

दोनों पक्षों के आरोप

पीड़ित संतोष कुरील का आरोप है कि संबंधित महिला ने पहले उन पर बलात्कार का झूठा आरोप लगाया था, जो पुलिस जांच में फर्जी साबित हुआ था। वहीं महिला का कहना है कि दो साल पहले संतोष कुरील ने उसके साथ बलात्कार किया था और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को बदलवा दिया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधिकारी कृष्ण कुमार यादव के मुताबिक, महिला और उसकी बेटियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments