Jharkhand
oi-Bhavna Pandey
Chatra SSB jawan suicide: झारखंड के चतरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चतरा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। मंगलवार रात करीब 10 बजे सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट पर हुई इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।
कौन था ये सेना का जवान?
मृतक जवान की पहचान 35वीं बटालियन के प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई। प्रह्लाद सिंह मूल रूप से देवघर जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से एसएसबी में सेवा दे रहे थे। वह चतरा के शिला पिकेट पर अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे और मंगलवार की रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस खबर से सुरक्षा बलों में भी चिंता फैल गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेना के जवान प्रह्लाद सिंह की खुदकुशी की खबर मिलते ही चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी कमांडेंट घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया और इसमे साथ ही परिवार को भी सूचित कर दिया है।
किस वजह से जवान ने किया सुसाइड?
हालांकि प्रह्लाद सिंह ने किस वजह से खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इसका खुलासा नहीं हुआ है। उनके रूम से न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है और ना अन्य कोई सबूत जिससे सुसाइड का कारण पता चल सके।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस व एसएसबी अधिकारी इस सुसाइड के हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। जवान के सहकर्मियों से भी पूछताछ जारी है, ताकि वजह सामने आ सके।
पहले कब सेना के जवान ने किया था सुसाइड
झारखंड में जवानों की आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। अक्टूबर 2025 में, रांची के धुर्वा स्थित विस्थापित कॉलोनी में जेएपी-2 जवान शिव पूजन रजवार ने भी फांसी लगाकर अपनी जान ली थी। पूजन रजवार बोकारो जिले के मूल निवासी थे और उनकी रांची में पोस्टिंग थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में CRPF और CAF के जवानों द्वारा आत्महत्या के हाल के केस सामने आए, जिनकी जांच चल रही है।कारण क्या बताते हैं रिपोर्ट/न्यूज़?
सेना में जवान क्यों करते हैं सुसाइड?
एक्सपर्ट के अनुसार जवानों के सुसाइड के कई कारण हैं, जिसमें…
मानसिक तनाव और डिप्रेशन
परिवार से दूरी
छुट्टी न मिलना / ड्यूटी प्रेशर
यूनिट के अंदर तनाव (सीनियर-जूनियर संबंध)
निजी/आर्थिक समस्याएं सरकार और सेना क्या कर रही है?
Indian Armed Forces ने इस समस्या को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं
- काउंसलिंग और हेल्पलाइन सर्विस
- “Buddy System” (साथी द्वारा मानसिक सपोर्ट)
- छुट्टियों और रोटेशन में सुधार
- योग, मेडिटेशन और तनाव प्रबंधन कार्यक्रम
- मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम – शनि: सुबह 10 बजे – शाम 8 बजे
-

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें
-

अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला
-

Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा?
-

Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा?
-

‘मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?’, 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट
-

Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा ‘धोखेबाज’, आधी रात को लिया बड़ा फैसला
-

आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ
-

Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव
-

Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान
-

RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत
-

Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत
-

Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?



