Homeउत्तराखंडकौन है PAK नागरिक Asif Merchant? जिसने रची ट्रंप की हत्या की...

कौन है PAK नागरिक Asif Merchant? जिसने रची ट्रंप की हत्या की साजिश, FBI के जाल में कैसे फंसा ईरान का ‘मोहरा’


International

oi-Puja Yadav

Asif Merchant Trump Assassination Plot: अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी (FBI) ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश का पर्दाफाश किया है। अमेरिका में नवंबर 2024 के राष्ट्रपति चुनावों से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष राजनेताओं की हत्या की साजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इस अंतरराष्ट्रीय साजिश के केंद्र में है 47 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट, जिसके खिलाफ अमेरिकी न्यायालय में मुकदमा शुरू हो गया है। आसिफ पर आरोप है कि उसने ईरान के इशारे पर अमेरिका की धरती पर ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ (सुपारी देकर हत्या) का ताना-बना बुना था।

who-is-asif-merchant-trump-assassination

पाकिस्तानी मूल के आसिफ मर्चेंट ने ईरान की मदद से डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन और निक्की हेली जैसे कद्दावर नेताओं को खत्म करने की योजना बनाई थी।

Who is Asif Merchant: कौन है आसिफ मर्चेंट? कैसे बनाया फुलप्रुफ प्लान?

आसिफ मर्चेंट अप्रैल 2024 में अमेरिका पहुंचा और उसने नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ यानी सुपारी देकर हत्या कराने की योजना बनानी शुरू कर दी। इसके लिए उसने ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिसे वह पेशेवर हत्यारों तक पहुंच रखने वाला समझता था। बाद में पता चला कि वह व्यक्ति FBI का मुखबिर था। इसके बाद पूरी बातचीत और योजना अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में आ गई।

अमेरिकी अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार, आसिफ मर्चेंट पूरी तरह आश्वस्त था कि उसकी योजना पर काम शुरू हो चुका है। उसने दो लोगों को ‘शूटर’ के तौर पर चुना और उन्हें 5,000 डॉलर (करीब 4.2 लाख रुपये) एडवांस के तौर पर दिए। उसे नहीं पता था कि वे दोनों पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि FBI के अंडरकवर एजेंट थे। मर्चेंट और इन एजेंटों के बीच हुई हर बातचीत को सीक्रेट तरीके से रिकॉर्ड किया गया, जो अब अदालत में सबसे बड़ा सबूत है।

FBI Undercover Operation Asif Merchant: मजबूरी’ या ‘साजिश’ आसिफ ने क्या कहा?

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत में आसिफ मर्चेंट का रुख बचावकारी रहा। उसने स्वीकार किया कि वह यह सब अपनी मर्जी से नहीं कर रहा था। मर्चेंट ने दावा किया कि तेहरान में रह रहे उसके परिवार की जान खतरे में थी। उसने कहा मैं यह काम स्वेच्छा से नहीं करना चाहता था, मेरे पास अपने परिवार को बचाने के लिए इसके अलावा कोई चारा नहीं था। अमेरिकी न्याय विभाग का आरोप है कि यह पूरी साजिश 2020 में अमेरिका द्वारा मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए रची गई थी।

Qasem Soleimani Revenge Plot: IRGC और पाकिस्तान का कनेक्शन

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि आसिफ मर्चेंट ईरान की ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्ब्स’ (IRGC) के सीधे संपर्क में था। IRGC ईरान की वह सैन्य और खुफिया शक्ति है जो विदेशों में गुप्त ऑपरेशनों को अंजाम देने के लिए जानी जाती है। आसिफ मर्चेंट को अमेरिका के भीतर लोगों की भर्ती करने और हत्या की सटीक योजना बनाने का काम सौंपा गया था।

आसिफ मर्चेंट की गिरफ्तारी ने न केवल एक संभावित खूनी खेल को रोक दिया, बल्कि ईरान की उन कोशिशों को भी बेनकाब कर दिया जो अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करना चाहती थीं। फिलहाल आसिफ मर्चेंट अमेरिकी जेल में है और उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। यह मामला दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव किस तरह व्यक्तिगत हमलों और गुप्त साजिशों का रूप ले चुका है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments