Homeउत्तराखंड'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज...

‘खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा’, बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Madhoo: आज के दौर में बॉलीवुड फिल्मों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। बड़े सितारों की फीस से लेकर शूटिंग सेट, तकनीक और कलाकारों की सुविधाओं पर भारी बजट लगाया जाता है लेकिन 80 और 90 के दशक में हालात बिल्कुल अलग थे।

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक्ट्रेस मधु का बड़ा खुलासा
इसी दौर की फेमस एक्ट्रेस मधु ने फिल्म इंडस्ट्री के पुराने दिनों को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उस समय कलाकारों खासकर एक्ट्रेसेस को कई बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलती थीं।

Madhoo

अजय देवगन के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू

-मधु ने बॉलीवुड में फिल्म ‘फूल और कांटे’ (Phool Aur Kaante) से कदम रखा था, जिसमें उनके साथ एक्टर अजय देवगन के नजर आए थे। ये फिल्म उस समय सुपरहिट साबित हुई थी और मधु रातों-रात पॉपुलर चेहरा बन गई थीं।

-मधु ने अब दोबारा फिल्मों में वापसी कर ली है और वह साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ फिल्म ‘शकुंतलम’ (Shaakuntalam) में नजर आई थीं।

करियर के पीक पर मधु ने कर ली थी शादी

मधु का करियर उस समय तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन उन्होंने अपने करियर के चरम पर ही शादी करने का फैसला कर लिया था। इसी कारण वह ज्यादा फिल्मों में काम नहीं कर पाई थीं और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। हालांकि अब वह फिर से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हो रही हैं और इंटरव्यू के जरिए पुराने अनुभव शेयर कर रही हैं।

‘उस समय सेट पर नहीं होती थीं बेसिक सुविधाएं’

-एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मधु ने बताया कि 90 के दशक और आज के फिल्मी माहौल में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि उस दौर में शूटिंग के दौरान कलाकारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

-मधु ने कहा- कई बार सेट पर वैनिटी वैन और वॉशरूम जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होती थीं। मधु के मुताबिक कई बार अभिनेत्रियों को मजबूरी में खुले में ही कपड़े बदलने पड़ते थे, जो आज के समय में कल्पना करना भी मुश्किल है।

‘गुफाओं में शूटिंग के दौरान झेलनी पड़ी परेशानी’

-मधु ने एक अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जब वह तमिल फिल्मों की शूटिंग के लिए कोलाची की गुफाओं में काम कर रही थीं, तब उन्हें खुले में ही कॉस्ट्यूम बदलने पड़ते थे।

-मधु ने कहा कि उस समय डांस सीक्वेंस के लिए अलग तरह के कपड़े पहनने होते थे और शूटिंग खत्म होने के बाद भी बदलने की कोई निजी जगह नहीं होती थी। ऐसे में ये भी पता नहीं होता था कि आसपास कौन देख रहा है।

‘अब बदल चुका है फिल्म इंडस्ट्री का माहौल’

मधु ने ये भी कहा कि अब इंडस्ट्री पूरी तरह बदल चुकी है। आज कलाकारों को वैनिटी वैन, मेकअप रूम और पूरी प्राइवेसी के साथ सुविधाएं दी जाती हैं। उनके मुताबिक पहले का दौर खासतौर पर अभिनेत्रियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की परिस्थितियां पहले की तुलना में काफी बेहतर हो चुकी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments