Trending
oi-Purnima Acharya
Misty Roberts: अमेरिका के लुइसियाना (Louisiana) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मिस्टी रोबर्ट्स (Misty Roberts) नाम की पूर्व मेयर को 16 साल के नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया है।
मिस्टी रोबर्ट्स ने मेयर पद से दिया इस्तीफा
आपको बता दें कि इस बड़े मामले ने स्थानीय राजनीति और प्रशासन में बड़ा भूचाल ला दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के सामने आने के बाद मिस्टी रोबर्ट्स को मेयर पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

डेरिडर की मेयर रहते हुए लगे गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि मिस्टी रोबर्ट्स उस समय DeRidder शहर की मेयर के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही थीं। जुलाई 2024 के अंत में अचानक उनके इस्तीफे की खबर सामने आई, जिसने लोगों को चौंका दिया था। बाद में जांच के दौरान नाबालिग से जुड़े इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।
दो गंभीर अपराधों में दोषी करार
फिलहाल डेरिडर नगर पालिका में हुई सुनवाई के दौरान जूरी ने पूर्व मेयर मिस्टी रोबर्ट्स को दो गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया है। इन आरोपों में नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाना और नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार करना शामिल है। कानूनी प्रावधानों के अनुसार इन अपराधों के लिए उन्हें अधिकतम 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। पूर्व मेयर पर नाबालिग से गर्भनिरोधक गोलियां मंगवाने का भी आरोप था।
पीड़ित लड़के ने कोर्ट में क्या बताया?
-मुकदमे की सुनवाई के अंतिम दिन पीड़ित किशोर ने कोर्ट में पूरी घटना का विवरण दिया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित लड़के ने बताया कि एक पूल पार्टी में वह मौजूद था, जहां शराब पीने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी।
-लड़के का आरोप है कि इसी दौरान मिस्टी रोबर्ट्स ने पूल के पास जाकर उसके साथ गलत बर्ताव किया, उसे कई बार जबरन किस किया और बाद में ऊपर कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती गलत संबंध बनाए।
-बताया जाता है कि यौन संबंध बनाने के बाद वह नाबालिग लड़के का शोषण करने लगी थी। आपको बता दें कि उस समय लड़का कानूनी रूप से सहमति देने की उम्र में भी नहीं था।
परिवार के सदस्यों ने भी दी गवाही
-कोर्ट में पीड़ित लड़के के परिवार के कुछ सदस्यों ने भी बयान दर्ज कराए हैं। बताया गया कि उनके दो बच्चों और एक भतीजे ने गवाही देते हुए कहा है कि उन्होंने आरोपी और पीड़ित को एक साथ देखा था। हालांकि उन्होंने कथित घटना को सीधे होते हुए नहीं देखा।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिवार के एक सदस्य ने ये भी बताया कि उन्होंने आरोपी मिस्टी रोबर्ट्स को अपने बेटे से बहस करते और जोर-जोर से चिल्लाते हुए सुना था।
सियासत में मचा था हड़कंप
ये मामला सामने आने के बाद DeRidder की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर इस तरह के आरोप लगने से जनता और प्रशासन दोनों के बीच चिंता बढ़ गई थी। अब कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और सजा का फैसला भी जल्द सामने आ सकता है।
-

‘मैं बिस्तर पर थी और पति ने मेरे साथ’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग खुलासा, वीडियो में दिखा ये सब
-

Lara Dutta Viral Video: बेटी संग दुबई में फंसीं लारा दत्ता, 2 मिनट 33 सेकंड के वीडियो में ये क्या कह दिया?
-

मिडिल ईस्ट तनाव पर Nora Fatehi का सनसनीखेज खुलासा, अब 3 मिनट के वीडियो ने काटा बवाल, क्यों मचा हंगामा?
-

Moni Nain कौन हैं? TTE ने ऑन ड्यूटी किया ऐसा ‘कांड’! Indian Railway ने लगा दी क्लास-कहां तैनात?
-

Iran vs USA: ईरान पर अटैक कर बुरे फंसे ट्रंप, खतरे में कुर्सी! सड़क पर अमेरिकी जनता, रॉयटर्स के सर्वे में दावा
-

‘हमारी आत्मा मिलती है’, काजल राघवानी के प्यार में पागल थे खेसारी लाल यादव, फिर दिया ऐसा धोखा, वीडियो वायरल
-

Israel Iran War में अब तक कितना पैसा बहा चुका America? Trump को आगे क्या भाव पड़ेगी जंग? देखें हिसाब
-

Iran vs US War: ‘अमेरिका के हर मिलिट्री बेस को मलबा बना देंगे’, ईरान के ऐलान से खाड़ी देशों में हड़कंप!
-

Iran-Israel-US War: ‘ईरान की एयर डिफेंस, नेवी-लीडरशिप खत्म, अब वार्ता का वक्त भी खत्म’ – ट्रंप का हमला
-

Middle East War: सऊदी में US एंबेसी पर ईरानी ड्रोन अटैक, अमेरिका ने नागरिकों से कहा- इसी वक्त अरब देश छोड़े
-

Chandra Grahan 2026 : ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत करें ये काम वरना हो जाएंगे कंगाल, बीमारियां नहीं छोड़ेंगी
-

PM Kisan Yojana: होली के बाद मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, खाते में आएंगे सीधे 3000 रुपये?
-

Israel Iran War: पत्नी को बिना बताए मौज उड़ाने गए थे दुबई, जंग में अटके तो खुली पोल
-

Rajya Sabha Candidate:कौन हैं लक्ष्मी वर्मा, किस जाति से? इकलौती महिला उम्मीदवार को BJP क्यों भेज रही राज्यसभा
-

Ali Khamenei Daughter: खामेनेई की बेटी कौन? इजरायली हमले में मौत! क्या करते हैं उनके पति और कहां है परिवार



