Homeराजनीतिगिरफ्तारी के आदेश के बीच बादशाह को लॉरेंस गैंग से मिली जान...

गिरफ्तारी के आदेश के बीच बादशाह को लॉरेंस गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, ‘टटीरी’ गाने से जुड़ा है विवाद


Entertainment

oi-Shashank Mani Pandey

Badshah Receives Death Threats: सिंगर और रैपर Badshah को कथित तौर पर Lawrence Bishnoi गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रैपर को गंभीर चेतावनी दी गई है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब बादशाह का नया गाना Tateeree पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने की वजह से उनके ऊपर गिरफ्तारी की भी तलवार लटकी हुई है।

Badshah receives death threats

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमकी भरा पोस्ट
इस बीच एक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट सामने आया है, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि रैपर को पहले भी फोन के जरिए चेतावनी दी गई थी। पोस्ट में 2024 की एक घटना का भी जिक्र किया गया, जिसमें कथित तौर पर रैपर को एक क्लब में डराने की कोशिश की गई थी। हालांकि इस वारयल पोस्ट की ऑफिशियल पुष्टि अभी तक बादशाह ने भी नहीं की है। ऐसे में oneindia hindi भी पुष्टि नहीं करता है।

‘टटीरी’ गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बादशाह का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘टटीरी’ दर्शकों के बीच विवाद का विषय बन गया है। कई लोगों ने इसके बोल और वीडियो पर आपत्ति जताई है। आलोचकों का कहना है कि गाने में दिखाए गए कुछ दृश्य और इशारे आपत्तिजनक हैं, खासकर हरियाणा रोडवेज की बस में स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियों से जुड़े सीन को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
विवाद बढ़ने के बाद हरियाणा में पुलिस ने बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। यह गाना 1 मार्च 2026 को गायिका Simran Jaglan के साथ रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही इसे लेकर विवाद जारी है।

महिला आयोग ने की गिरफ्तारी की मांग
Haryana State Women Commission ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने बादशाह को नोटिस भेजकर पानीपत में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन निर्धारित समय तक उनके उपस्थित न होने पर गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग की अध्यक्ष ने उनका पासपोर्ट जब्त करने और तुरंत गिरफ्तारी की कार्रवाई करने की बात कही है, ताकि वे देश से बाहर न जा सकें।

रैपर ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था और अगर किसी को ठेस पहुंची है तो वे इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments