Homeटेक्नोलॉजीगुजरात में लिव-इन पार्टनर की बेटियों से दुष्कर्म: दोनों नाबालिग बच्चियों...

गुजरात में लिव-इन पार्टनर की बेटियों से दुष्कर्म: दोनों नाबालिग बच्चियों का गर्भपात होगा; 25 हफ्ते से कम की गर्भावस्था में कोर्ट परमिशन की जरूरत नहीं


  • Hindi News
  • National
  • Both Daughters Will Have Abortions Who Became Pregnant By Their Stepfather

नवसारी4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस हिरासत में आरोपी अनिल राठोड़।

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में एक महिला के लिव इन पार्टनर पर उसकी दो नाबालिग बच्चियों से कई बार दुष्कर्म का आरोप है। दोनों किशोरियां गर्भवती हैं और नवसारी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

नवसारी के जिला स्वास्थ्य अधिकारी भावेश पटेल ने बताया कि दोनों नाबालिगों का गर्भपात मां की सहमति से कराया जाएगा। मेडिकल टीम तैयारी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गर्भावस्था 25 सप्ताह से कम होने पर गर्भपात के लिए कोर्ट अनुमति जरूरी नहीं है।

मामला तब सामने आया जब मजदूर परिवार की छोटी बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे कुकरी पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों को गर्भावस्था का संदेह हुआ। बाद में खारेल अस्पताल में सोनोग्राफी से पुष्टि हुई कि वह करीब पांच महीने की प्रेग्नेंट है।

3 1774614413

मां का लिव-इन पार्टनर है आरोपी

छोटी बहन की स्थिति जानने के बाद बड़ी बेटी ने मां को बताया कि आरोपी उसके साथ भी दुष्कर्म करता था। जांच में वह करीब दो महीने की गर्भवती पाई गई। इसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बेटियों की मां की पहले एक अन्य युवक से शादी हुई थी, जिससे उसके चार बच्चे हैं। कुछ सालों पहले पति-पत्नी का तलाक हो गया था। बच्चियों की मां पहले पति से अलग होने के बाद आरोपी अनिल राठोड़ के साथ लिव-इन में रह रही थी। इसी दौरान उसने दोनों नाबालिगों से दुष्कर्म किया।

2 1774614418

जंगल ले जाकर करता था अपराध

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दोनों बच्चियों को लकड़ी लाने के बहाने जंगल ले जाकर सुनसान जगह पर वारदात करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई जारी है।

——————— ये खबर भी पढ़ें…

नाबालिग बेटी से सौतेले पिता ने किया था रेप, आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा

19 1774614707

ग्वालियर में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को आजीवन कारावास की सजा हुई है। 27-28 अप्रैल 2025 की दरम्यानी रात जब नाबालिग छोटी बहन के साथ सो रही थी, तब आरोपी पिता ने बेटी को गोद में उठाया और नीचे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments