Homeउत्तराखंडगुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री...

गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP


India

oi-Bhavna Pandey

Assam Election 2026: पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’ जारी करने के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीधे गुवाहाटी पहुंचे। असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए शाह ने गुवाहाटी में विशाल रोड शो किया। इस रोड शो में भारी संख्‍या में जुटे समर्थकों को देखकर अमित शाह का चेहरा खिल उठा। शाह ने लोगों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।

बता दें असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी और वोटों की गिननी 4 मई को होगी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस सत्तारूढ़ दल को हराना चाहती है।

गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP

शाह का बड़ा दावा- असम में बीजेपी जीतेगी 90 सीटें

गुवाहाटी पहुंचे अमित शाह ने आजतक को दिए इंटरवयू में दावा किया कि असम में बीजेपी 90 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी ऐलान कर दिया कि चुनाव के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ही दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे, क्योंकि ‘उनके काम की जमकर तारीफ’ की गई है।

सीएम हिमंत बिस्‍वा की शाह ने की जमकर तारीफ

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के कार्यो की तारीफ करते हुए शाह ने कहा, “सरमा ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का एक प्रमुख केंद्र बनाया है। उन्‍हीं के नेतृत्‍व में असम के लोगों को अब घर-घर साफ पानी और 24 घंटे बिजली मिल रही है, जिससे वे प्रसन्न हैं। महिलाएं भाजपा सरकार में अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

बता दें गोवाहाटी से पहले अमित शाह ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के खिलाफ भाजपा का आरोप पत्र भी जारी किया।

#WATCH | Guwahati, Assam: Union Home Minister Amit Shah says, “We are going to form the government in Assam once again with a thumping majority for the third time…The people of Assam are eager to form the Bharatiya Janata Party and the NDA government. We will form the… pic.twitter.com/SFeenP4cG3

— ANI (@ANI) March 28, 2026 “>

ममा बनर्जी “विक्टिम कार्ड” की राजनीति खेलती हैं

बनर्जी पर “विक्टिम कार्ड” की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा, “ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति खेली है… लेकिन बंगाल की जनता अब इस रणनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है।” उन्होंने जोड़ा कि जन सहानुभूति हेतु चुनावों में ऐसी रणनीतियों का बार-बार इस्तेमाल होता था।

‘असम की तरह बंगाल में भी घुसपैठ बंद होगी’

असम से उन्होंने बंगाल की राजनीति पर भी कड़ा प्रहार किया। शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है और उसमें भारी गुस्सा है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि जिस तरह असम में घुसपैठ पूरी तरह रुकी है, ठीक वैसे ही बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही इस पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी।

शाह ने बंगाल में किया ये बड़ा वादा

शाह ने वादा किया कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराएगी और घुसपैठ को रोकेगी। आरजी कर केस, मवेशी तस्करी और मनरेगा घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि बंगाल की अस्मिता बचाने के लिए जनता इस बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही है।

पश्चिम बंगाल में कब होगा विधानसभा चुनाव?

पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। असम और पश्चिम बंगाल, दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments