Cricket
oi-Naveen Sharma
IPL 2026: आईपीएल 2026 का बिगुल बजने ही वाला है, लेकिन उससे ठीक पहले ऋतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी की पलटन के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स से एक तूफानी खिलाड़ी बाहर हो गया है, इवेंट शुरू होने से पहले यह चिंताजनक खबर है।
नाथन एलिस को चेन्नई ने अपनी गेंदबाजी को धार देने के लिए टीम में शामिल किया था, वह बाहर हो गए हैं। अपनी सटीक यॉर्कर और स्लोअर बॉल्स के लिए मशहूर एलिस चेपॉक की धीमी पिच पर काफी असरदार साबित हो सकते थे। उनके बाहर होने से अब सीएसके को विदेशी तेज गेंदबाज के विकल्प के तौर पर एक बड़ा शून्य नजर आ रहा है।

इंजरी बनी विलेन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस को एक घरेलू मैच के दौरान पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उबरने में उन्हें लंबा समय लगेगा। मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है, जिसका मतलब है कि वे इस साल पीली जर्सी में नजर नहीं आएंगे।
अब कौन होगा रिप्लेसमेंट?
नाथन एलिस के बाहर होने के बाद अब चर्चा इस बात पर है कि चेन्नई उनकी जगह किसे शामिल करेगी। क्या टीम किसी अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी पर दांव खेलेगी या फिर नीलामी में अनसोल्ड रहे किसी अनुभवी गेंदबाज को मौका देगी? जो भी हो, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यह खबर चेन्नई के खेमे में मायूसी लेकर आई है।
टीम में भी हुआ है बड़ा बदलाव
इस बार नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक ऐसा ‘ट्रेड’ हुआ है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। राजस्थान के दिल की धड़कन कहे जाने वाले संजू सैमसन अब चेन्नई की पीली जर्सी में नजर आएंगे। वहीं, दूसरी ओर सीएसके के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में आ गए हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन जीत दर्ज करना चाहेगी। धोनी का यह अंतिम आईपीएल हो सकता है, शायद वह अगले सीजन में नजर नहीं आएंगे।
-

IPL 2026: अब शराब को हाथ नहीं लगाऊंगा, Yuzvendra Chahal का वादा, टीम को चैंपियन बनाने का इरादा
-

Hardik Pandya की 12 करोड़ की ‘लाल परी’, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया वेलकम, वीडियो वायरल
-

Ishan Kishan से पहले SRH की कमान संभाल चुके हैं ये 10 दिग्गज, कितने भारतीयों को मिला मौका, चेक करें पूरी List
-

IPL 2026 First Match पहला मैच कब और कहां होगा? इन दो टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला?
-

VIDEO: प्रैक्टिस मैच में भिड़े रोहित और शार्दुल? बीच मैदान पर ‘हिटमैन’ ने बंद कर दी बोलती, फैंस भी दंग!
-

रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस फिर से करेगी नाइंसाफी? हेड कोच ने दिया ऐसा बयान कि खौल उठेगा खून
-

Chris Gayle को मंदिर में देखते ही प्रियंका चोपड़ा ने बदल लिया था अपना फैसला? वायरल वीडियो ने मचाई खलबली!
-

IPL 2026 में 25.20 करोड़ पाने वाले खिलाड़ी को सवाल सुनते ही आया गुस्सा, बीच में ही इंटरव्यू छोड़ भागा!
-

Delhi Capitals में खुश नहीं हैं केएल राहुल? IPL 2026 से पहले दिग्गज का हैरान करने वाला खुलासा
-

IPL 2026: नाम बड़े दर्शन छोटे, 3 दिग्गज खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होकर बने ‘डक किंग’
-

IPL 2026: Sanju Samson ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, असली वजह जानकर दंग रह जाएंगे फैंस
-

Delhi Capitals Schedule: कब और कहां होगा दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच, टीम का पूरा शेड्यूल



