Homeट्रैवल'जब से माहिका आई है तब से जीत ही जीत हो रही...

‘जब से माहिका आई है तब से जीत ही जीत हो रही है,’ हार्दिक ने सरेआम किस पर साधा निशाना


Cricket

oi-Naveen Sharma

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने तीसरी बार टाइटल अपने नाम किया। ख़िताब जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा कहा है, जिसे जानने के बाद आपको भी हैरानी हो सकती है।

हार्दिक पांड्या ने अपने बयान से निशाना साधने वाला काम किया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को क्रेडिट दिया है। टाइटल जीतने के बाद हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा खुश नजर आए और टीम इंडिया की जीत का क्रेडिट उन्होंने माहिका को देते हुए एक्स वाइफ नताशा पर निशाना साधने का काम किया है।

ind vs nz

टीम इंडिया के ऑल राउंडर ने कहा कि जबसे माहिका आई है, तब से जीत हो रही है। हार्दिक ने इस प्रतिक्रिया से नताशा पर निशाना साधने का काम किया है। टीम इंडिया ने जीत तब भी दर्ज की थी, जब माहिका नहीं थीं। साल 2024 में भारत ने टाइटल जीता था, उस समय हार्दिक के साथ नताशा नहीं थीं और ना ही माहिका थीं।

एक तरह से माहिका के नाम से हार्दिक पांड्या ने नताशा पर निशाना साधा है लेकिन उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर उतना भी असर नहीं पड़ा है। हार्दिक पांड्या ने इस वर्ल्ड कप में महज एक फिफ्टी जड़ी थी। फाइनल में भी हार्दिक पांड्या का बल्ला नहीं चल पाया, वह 13 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। गेंदबाजी में उनको एक विकेट मिला था।

माहिका हर मुकाबले के दौरान हार्दिक के साथ नजर आई हैं। मुकाबले के तुरंत बाद दोनों एक साथ हो जाते हैं। एयरपोर्ट और होटल के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें हार्दिक और माहिका को इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक साथ देखा जा सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments