Homeव्यवसायजेट फ्यूल दो लाख के पार की बात झूठी: एटीएफ की कीमतों...

जेट फ्यूल दो लाख के पार की बात झूठी: एटीएफ की कीमतों में 115% नहीं 8.5% की हुई बढ़ोतरी, सरकार ने दिया अपडेट


राजधानी दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर फैले भ्रम पर अब विराम लग गया है। पहले खबरें आई थीं कि एटीएफ की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़कर दो लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई हैं। हालांकि, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक बढ़ोतरी इससे काफी कम है। ATF की कीमतों में लगभग 8.5% की वृद्धि हुई है और वर्तमान कीमत करीब 1.04 लाख रुपये प्रति किलोलीटर है। यह भ्रम ऐसे समय में पैदा हुआ जब पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका-इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

 तनाव के कारण एटीएफ की कीमतें 100% से ज्यादा बढ़ने की आशंका थी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने जैसी असाधारण परिस्थितियों के चलते 1 अप्रैल से एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में 100% से ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका थी। उन्होंने बताया कि 2001 से डीरगुलेटेड एटीएफ की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के आधार पर हर महीने तय होती हैं, लेकिन मौजूदा हालात में सरकार ने संतुलित और व्यावहारिक फैसला लिया है।

सरकार ने नागरिकों के हित में फैसला लिया

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF कीमतों में केवल 25% (लगभग 15 रुपये प्रति लीटर) की आंशिक और चरणबद्ध बढ़ोतरी लागू की है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी बाजार आधारित कीमत लागू रहेगी। मंत्री ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार जताया।



उन्होंने कहा कि यह कदम यात्रियों को किराए में तेज बढ़ोतरी से बचाएगा, एयरलाइंस पर लागत का दबाव कम करेगा और इस चुनौतीपूर्ण समय में एविएशन सेक्टर की स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही, इस फैसले से कार्गो मूवमेंट और व्यापार-लॉजिस्टिक्स के लिए जरूरी एयर कनेक्टिविटी भी सुचारू बनी रहेगी, जिससे व्यापक अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा।

 

यहां देखें बड़े शहरों में कितने बढ़े दाम





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments