Homeटेक्नोलॉजीजोधपुर में पकड़ा गया ISIS विचारधारा का युवक: ग्रुप बनाकर युवाओं...

जोधपुर में पकड़ा गया ISIS विचारधारा का युवक: ग्रुप बनाकर युवाओं का करता था ब्रेनवाश, मोबाइल में मिले कई राज – Jodhpur News


जोधपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ISI विचारधारा से जुड़े एक सोशल मीडिया संगठन के युवक को पकड़ा है। उसे आंध्रपदेश में पकड़े गए अन्य युवकों के साथ संपर्क के आधार पर पुलिस ने पकड़ा।

सदर बाजार थाना अधिकारी ने बताया कि आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ एक मामला दर्ज है जिसमें एक अपराधी को जेल भी हो गई है। उसी मामले में आंध्रप्रदेश की स्पेशल पुलिस टीम यहां आई थी। आरोपी युवक के फोन में ISIS की विचारधारा से जुड़े काफी वीडियो मिले, युवक कई देशविरोधी गतिविधियों में संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

पुलिस पकड़कर ले जाते हुए

पुलिस पकड़कर ले जाते हुए

सदर बाजार थाना अधिकारी के मुताबिक कल रात को आंध्रप्रदेश की पुलिस जोधपुर आई थी। उनके साथ नई सड़क के पास से 19 वर्षीय युवक जीशान को पकड़ा गया। वो ISIS की विचारधारा से जुड़े ग्रुप का एडमिन था। जिसमें वीडियो ओर नोट्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा को आगे बढ़ाता था। वो BENX डॉट com जैसे एक प्लेटफार्म से जुड़ा हुआ था। जिसका वो एडमिन भी था।

आरोपी जीशान

आरोपी जीशान

ये खबर भी पढ़ें

लड़ाकू विमानों की लोकेशन पाक हैंडलर्स को भेज रहा था:एयरफोर्स स्टेशन की गोपनीय जानकारियां भी दीं; 2023 से ISI के संपर्क में था सरकारी कर्मचारी

single line 421774189847 1 1774437568

राजस्थान की इंटेलीजेंस टीम ने जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी को असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। उसने लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों-कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी भी साझा की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments