Homeटेक्नोलॉजीट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, दो टुकड़े हुए: रतलाम...

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, दो टुकड़े हुए: रतलाम में चलती गाड़ी में चढ़ रहा था, बैग से मिले चार लाख रुपए – Ratlam News


युवक के ट्रेन के नीचे गिरने का वीडियो सामने आया है।

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक की जान चली गई। ट्रेन के नीचे आकर उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसा शुक्रवार दोपहर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुआ। इसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया।

.

वीडियो में दिख रहा है कि लाल रंग की टीशर्ट पहने युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। लेकिन हाथ फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। फिर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका शरीर पूरी तरह घूम गया। इसके बाद युवक पटरी की तरफ खिंचकर ट्रेन के पहिये के नीचे आ गया।

युवक की पहचान दाऊद (38) पिता आयझा बेग के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जोगी नवादा गांव का रहने वाला था। फिलहाल, महाराष्ट्र के ठाणे में अमरूद नगर में रह रहा था। उसके बैग से चार लाख रुपए नकद मिले हैं।

देखिए, हादसे की तीन तस्वीरें…

युवक ने ट्रेन के दरवाजे का हैंडल पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वो छूट गया।

युवक फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में गिर गया।

युवक फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में गिर गया।

उसका शरीर गोल घूमता हुआ पटरी पर चला गया। जहां वो पहिये के नीचे आ गया।

उसका शरीर गोल घूमता हुआ पटरी पर चला गया। जहां वो पहिये के नीचे आ गया।

बैग से मिले 4 लाख रुपए, टिकट और मोबाइल

जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने कहा- घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। युवक प्लेटफॉर्म पर बैठा था। मुंबई की तरफ से ट्रेन संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आई तो उसने गाड़ी में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गया।

बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। इसके अलावा बैग से करीब 4 लाख रुपए नकद, हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा तक का रेलवे टिकट और की पैड वाला मोबाइल भी मिला। जिसमें मिले नंबर से परिजन को सूचना दी गई। उसका भाई हेज बेग शनिवार सुबह रतलाम पहुंचा। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद दाऊद का शव, बैग और उसमें रखे रुपए जीआरपी ने हेज को सौंप दिए।

गांव की प्रॉपर्टी बेचकर मुंबई जा रहा था दाऊद

हेज ने बताया कि दाऊद ने गांव में अपनी प्रॉपर्टी बेची थी। इसी रकम को लेकर वो मुंबई जा रहा था। परिवार ने उसे रुपए ऑनलाइन जमा कराने की सलाह दी थी, लेकिन वह नहीं माना।

ये खबर भी पढ़ें….

5 सेकंड में 5 बार ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच घिसटाया युवक

comp 121775202013 1775919727

भोपाल रेलवे स्टेशन पर 31 मार्च की रात हुए हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें युवक प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर चलती ट्रेन के साथ चलता नजर आता है। कुछ ही सेकंड में वह कोच के गेट से टकराकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाता है। महज 5 सेकंड के भीतर वह 4-5 बार घूमता है और फिर ट्रेन के नीचे खिंचता हुआ नजरों से ओझल हो जाता है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments