Homeटेक्नोलॉजीडिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट...

डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, धुआं भरा; लखनऊ में उतारा – Uttar Pradesh News


यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने सुबह 10.45 बजे लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। थोड़ी ही देर में हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा।

.

पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया।

एयरपोर्ट पर सुबह 11.15 बजे हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। लैंडिंग तक हेलिकॉप्टर में काफी धुआं भर गया था। हेलिकॉप्टर से केशव समेत 6 लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

2000 फीट की ऊंचाई पर था हेलिकॉप्टर

  • केशव के हेलिकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्टिनियर स्कूल ग्राउंड से उड़ान भरी। यह ग्राउंड उनके आवास के पास ही है। हेलिकॉप्टर में केशव समेत 6 लोग थे- दो पायलट, एडवाइजर, एक क्लास फोर का स्टाफ और सिक्योरिटी।
  • हेलिकॉप्टर 2000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। तभी पायलट को विमान में गड़बड़ी का पता चला। ATC से परमिशन लेकर तुरंत विमान लखनऊ की तरफ मोड़ा।
  • पायलट ने जैसे-तैसे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच हेलिकॉप्टर को लखनऊ एयरपोर्ट में उतारा। इस दौरान फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी पहुंच गई थी।
  • शुरुआती जांच में पता चला है कि हेलिकॉप्टर के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में कुछ समस्या थी। हालांकि, असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगा।

दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी पहुंचे केशव, बोले- आपकी दुआओं से बच गया केशव मौर्य दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी पहुंचे। यहां उन्होंने दो दिवसीय सरस महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम में हेलिकॉप्टर दुर्घटना का जिक्र किया। कहा,

QuoteImage

मैं कौशांबी आ रहा था। रास्ते में हेलिकॉप्टर में अचानक खराबी आ गई थी, लेकिन मुझे कार्यक्रम में पहुंचना था। इसके बाद दूसरे हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई और आप सभी लोगों के आशीर्वाद से बच गया। मैं आपके सामने खड़ा हूं। आप सभी को प्रणाम।

QuoteImage

कौशांबी में डिप्टी CM केशव मौर्य ने सरस महोत्सव का उद्घाटन किया। वे राधा-कृष्ण बने कलाकारों के साथ झूमे।

कौशांबी में डिप्टी CM केशव मौर्य ने सरस महोत्सव का उद्घाटन किया। वे राधा-कृष्ण बने कलाकारों के साथ झूमे।

हेलिकॉप्टर यूपी सरकार का, नागरिक उड्‌डयन विभाग के पास जिम्मेदारी केशव मौर्य जिस हेलिकॉप्टर से सफर कर रहे थे, वह यूपी सरकार का है। इसकी जिम्मेदारी नागरिक उड्‌डयन विभाग के पास है। ईशान प्रताप सिंह इस विभाग के निदेशक हैं। वह सीएम के विशेष सचिव भी हैं। केशव के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 3 बार उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ चुकी है।

map2 1772889327

पहले कब-कब हुई केशव के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

  • 28 फरवरी 2022 : चुनावी सभा के लिए जा रहे थे। रास्ते में ईंधन की कमी की वजह से हेलिकॉप्टर को कुशीनगर के महावीर इंटर कॉलेज के मैदान में उतारना पड़ा।
  • 14 फरवरी 2019: आजमगढ़ दौरे के लिए उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत वापस लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग कराई थी।
  • 30 मार्च 2018 : आजमगढ़ से लखनऊ लौटते समय हेलिकॉप्टर में गड़बड़ी आई। रायबरेली के फुरसतगंज में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
bell 4121 1772880816

अखिलेश बोले- ऐसी घटना किसी के साथ न हाे; फिर चुटकी ली हादसे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, वो स्वस्थ्य रहें, ऐसी घटना किसी के साथ न हो। क्योंकि मशीन है, उस मशीन में हम सब उड़ते हैं। मशीन हमेशा अच्छी होनी चाहिए। फिर उन्होंने चुटकी भी ली। कहा, उन्हें नया हेलिकॉप्टर मिलना चाहिए। जो अभी नया वाला आया है।

——————————-

ये 2 खबरें भी पढ़िए-

कानपुर में CM योगी का हेलिकॉप्टर डगमगाया था, 15-20 फीट ऊपर हवा में घूम गया था

comp 1311745149700 1772870284

अप्रैल 2025 में सीएम योगी का हेलिकॉप्टर कानपुर में डगमगा गया था। हवा में हेलिकॉप्टर ने अचानक डायरेक्शन बदल दी थी। पायलट ने हालात को भांपते हुए तुरंत हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई थी। फिर से टेकऑफ किया था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ग्राउंड में हेलीपैड से करीब 4-35 बजे योगी हेलिकॉप्टर में सवार हुए। पायलट ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इसके लिए 90 डिग्री में हेलिकॉप्टर घुमाया। लेकिन वो इससे ज्यादा घूम गया। जमीन से करीब 15-20 फीट ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर डगमगाने लगा था। पूरी खबर पढ़िए

MP के मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया, टेकऑफ के बाद पीछे की तरफ गया

cover131771170888 1772869429

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर पिछले महीने हवा में लड़खड़ाने लगा था। वे खंडवा के पंधाना में राज्यस्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सीएम का हेलिकॉप्टर टेकऑफ के लिए हवा में उठा, तो वह आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर जाने लगा। फिर कुछ पलों के लिए हवा में थम गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को कंट्रोल किया और हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित उड़ान भरी। पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments