Homeराजनीति'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में है सुरक्षित ', US पायलट...

‘डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में है सुरक्षित ‘, US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब


International

oi-Bhavna Pandey

Iran response US pilot mother statement: अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध शुरू हुए पांच सप्‍ताह हो चुका है और ये संषर्ष अपने जरम पर पहुंच चुका है। 3 अप्रैल 2026 को ईरान ने दक्षिणी ईरान के हवाई क्षेत्र मेदो लड़ाकू विमान मार गिराए। ईरान द्वारा निशाना बनाए गए विमानों में F-15 फाइटर जेट और A-10 अटैक एयरक्राफ्ट शामिल थे। हमले के बाद एक पायलट सुरक्षित बचा, दूसरा अभी भी लापता है। ईरानी मीडिया ने दावा किया F-15E का पायलट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की हिरासत में है।

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच हुई इस घटना ने तनाव को और ज़्यादा भड़काया है। शुक्रवार को लापता पायलट की मां ने सोशल मीडिया पर मार्मिक संदेश साझा कर अपने बेटे व सभी पायलटों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की थी। जिस पर पाकिस्‍तान स्थित ईरानी दूतावास ने तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

Iran response US pilot mother statement

पाकिस्तान स्थित ईरानी दूतावास ने मां के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेटर पर लिखा, “तुम्हारे बेटे ईरान की कैद में जितने सुरक्षित हैं, उससे कहीं ज़्यादा खतरे में डोनाल्ड ट्रंप के साथ हैं। दुआ करो कि वो ईरान की कैद में रहे, अमेरिकी रेस्क्यू टीम उसे ढूंढने से पहले।”

दूतावास ने यह भी बताया कि ईरान कैदियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करता है। साउथ अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने भी कठोर शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि ईरान की सभ्यता प्राचीन है और वे कैदियों के साथ बर्बरता नहीं करते, जैसा उनके मुताबिक अमेरिका का सहयोगी इजरायल करता है।

Iran response US pilot mother statement

यह स्थिति ऐसे समय में है जब पूरा मध्य पूर्व अशांति से जूझ रहा है। ईरान ने कई जगहों पर हमले किए; बहरीन में अलर्ट सायरन बजे, सऊदी अरब और यूएई ने ईरानी ड्रोन मार गिराए, और इजरायल पर भी मिसाइलें दागी गईं। लापता अमेरिकी पायलट को खोजने के लिए पहाड़ी इलाकों में अमेरिकी ड्रोन और हेलीकॉप्टर सक्रिय दिखे।

एक दुखी मां की सार्वजनिक अपील पर किसी दूतावास द्वारा ऐसी सीधी और कठोर प्रतिक्रिया देना सामान्य बात नहीं है। यह घटना स्पष्ट करती है कि अमेरिका और ईरान के बीच गुस्सा और तनाव किस खतरनाक स्तर तक पहुँच चुका है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments