Homeअपराधदोस्त से मिलने गया था युवक, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी,...

दोस्त से मिलने गया था युवक, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण


होमताजा खबरक्राइम

दोस्त से मिलने गया था युवक, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, धरने पर बैठे लोग

Last Updated:

Jhunjhunu Youth Murder Case: झुंझुनूं के सिंघाना थाना क्षेत्र के इश्कपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 23 वर्षीय युवक मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया गया कि मुकेश अपने दोस्त से मिलने गया था, तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम रोक दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

झुंझुनूं 23 वर्षीय युवक की हत्या के बाद मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण

झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिला अंतर्गत सिंघाना थाना क्षेत्र के इश्कपुरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या का मामला गरमा गया है. डूमोली कलां गांव के 23 वर्षीय युवक मुकेश कुमार इश्कपुरा अपने दोस्त के पास आया था. पुरानी रंजिश को लेकर विजय कुमार और उसके दो साथियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

बताया जा रहाहै मुकेश कुमार दोस्त से मिलने इश्कपुरा गया था. तभी तीन बाइकों पर सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों और ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है. वे आरोपी विजय कुमार और उसके साथियों की तुरंत गिरफ्तारी तथा परिवार को उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

सैकड़ों ग्रामीण विरोध पद्रर्शन में शामिल

सैकड़ों ग्रामीण कॉपर मोर्चरी के सामने जमा होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने शव को मोर्चरी में रखने से मना कर दिया और चिल्ला-चिल्लाकर न्याय की मांग कर रहे हैं. महिलाएं और बुजुर्ग भी प्रदर्शन में शामिल हैं. परिजनों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई में देरी हो रही है, इसलिए वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे.

भारी पुलिस जाब्ता तैनात

झुंझुनूं के सिंघाना थाना सीआई सुगन सिंह सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात हैं. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास किए हैं, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा. एसपी झुंझुनूं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. आरोपी विजय कुमार और अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है.

जल्द मांग पूरा नहीं तो आंदोलन होगा तेज

ग्रामीणों का आरोप है कि इश्कपुरा में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपी जल्दी गिरफ्तार नहीं हुए और परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज होगा. परिजनों ने बताया कि मुकेश परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है. स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments