Uttarakhand
oi-Pavan Nautiyal
Dhami Cabinet Expansion उत्तराखंड में आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। जिसकी आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है। सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लोकभवन में आज सुबह 10 बजे उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण है।
सूचना विभाग ने बताया कि ख़राब मौसम को देखते हुए कार्यक्रम को सीमित किया गया है। जिन विधायकों को अब तक लोकभवन से बुलाया आया है। उनमें अब तक मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के राजपुर से विधायक खजानदास को सुबह साढ़े 9 बजे लोकभवन बुलाया गया है।

खजानदास दलित चेहरा
खजानदास दलित चेहरा हैं और पूर्व मंत्री रह चुके हैं। धामी सरकार में दलित चेहरे चंदन राम दास को मंत्री रह चुके हैं, लेकिन उनके निधन के बाद ये सीट खाली चल रही है। ऐसे में खजानदास को जगह दी जा रही है। बागेश्वर जिले की खाली सीट को भी भरने के लिए बागेश्वर जिले के कपटकोट से विधायक सुरेश गड़िया को भी शपथ ग्रहण का बुलावा आ गया है।
रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी
रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को भी फोन आने की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल जिले को भी प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है। जिसमें हरिद्वार से मदन कौशिक और दीवान सिंह बिष्ट नैनीताल का नाम बताया जा रहा है। जिनके नाम की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।
सभी समीकरणों को साधने की कोशिश
बता दें कि सीएम धामी चुनावी साल में विधायकों के जरिए ये संदेश देने जा रही है कि सरकार ने सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की है। अब तक चंपावत, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी और उधमसिंह नगर जिले को ही प्रतिनिधित्व मिला है। जिन जिलों को अब तक प्रतिनिधित्व सरकार में नहीं मिला है, उनमें चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी शामिल है।
दायित्वधारियों के कई पद खाली
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चमोली जिले से आते हैं। जिन जिलों में समीकरण साधने की कोशिश रह जाएगी वहां दायित्वधारियों को भी एडजस्ट करने की कोशिश कर संतुलित करने की बात की जा रही है। निगमों, बोर्ड व आयोगों में अभी दायित्वधारियों के कई पद खाली हैं। सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही दो दर्जन और पदों पर दायित्वधारी बनाए जाएंगे।
-

Uttarakhand mausam पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, आज भी देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
-

एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर बड़ा एक्शन, क्यूआरटी ने ऋषिकेश में दुकान से बरामद किए कमर्शियल सिलेंडर
-

उत्तराखंड में भारतीय रेल ने तीन साल में 18 नई रेल सेवाएं शुरू की, जानिए कितना बजट हुआ खर्च
-

Uttarakhand Weather today बदला मौसम का मिजाज, बारिश व बर्फबारी का दौर जारी, 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
-

Vijaypur Seat News: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए
-

देहरादून में एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट! 95 हजार पहुंचा बैकलाॅग, क्यूआरटी का एक्शन जारी, नई व्यवस्था लागू
-

मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द
-

Parliament session: ‘मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से’, राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन
-

LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम!
-

Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट
-

Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट?
-

Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद?



