Homeउत्तराखंडधोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब,...

धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा


Cricket

oi-Naveen Sharma

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं सोशल मीडिया पर एक अलग ही मैच चल रहा था। यह मैच था महेंद्र सिंह धोनी के एक कमेंट और उस पर गौतम गंभीर के जवाब को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली। धोनी ने मजाक-मजाक में गंभीर को हंसने की सलाह क्या दी, इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। अब खुद हेड कोच गौतम गंभीर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

गंभीर ने कहा कि धोनी ने जो लिखा वो उनका बड़प्पन है और अच्छा लगा। लेकिन सच कहूं तो जब आप डगआउट में बैठे होते हैं, तो वहां बहुत कुछ दांव पर लगा होता है। वहां बैठकर हंसना या मुस्कुराना इतना आसान नहीं होता, जितना बाहर से लगता है।

gautam gambhir

गौतम गंभीर ने खोला बड़ा राज

हेड कोच ने यह भी कहा कि भारत में दिक्कत यह है कि यहां हार को एक विकल्प के तौर पर देखा ही नहीं जाता। करोड़ों लोगों की उम्मीदों का बोझ इतना होता है कि आप चाहकर भी नहीं मुस्कुरा सकते। खासकर वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में, जहां हर गेंद पर धड़कनें ऊपर-नीचे होती हैं।

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि अगर हारना कोई विकल्प नहीं होता, तो इंडिया अब तक हर वर्ल्ड कप जीत चुकी होती। खेल ऐसे काम नहीं करता, लेकिन दबाव तो झेलना ही पड़ता है।

माही ने क्या कहा था?

वर्ल्ड कप जीत के तुरंत बाद धोनी ने अपनी सोशल मीडिया की खामोशी तोड़ी और टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गंभीर के लिए खास तौर पर लिखा था कि कोच साहब, आपके चेहरे पर यह मुस्कान बहुत अच्छी लगती है। आपकी इंटेंसिटी (गंभीरता) और यह स्माइल एक कातिलाना कॉम्बिनेशन है।

टीम इंडिया को दो आईसीसी इवेंट में जीत दिलाने वाले गौतम गंभीर इकलौते कोच बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा भारत के लिए किसी अन्य कोच ने नहीं किया। गंभीर की कोचिंग में टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप दोनों जीते।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments