नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने उनके पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की है।
भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत के दौरान पटनायक ने कहा- बीजेपी सांसद ने जो बयान दिया है, वह काफी आपत्तिजनक है और उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत है।
दरअसल, 27 मार्च को निशिकांत दुबे ने दावा किया था कि 1960 के दशक में चीन के साथ युद्ध के दौरान बीजू पटनायक, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और CIA के बीच कड़ी थे।
दुबे के बयान के बाद ओडिशा में राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। बीजेडी नेताओं ने इसे राज्य के गौरव का अपमान बताते हुए माफी की मांग की है।
इसी बीच बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के अन्य सांसदों ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की है।




