Bihar
oi-Pallavi Kumari
Bihar Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा संकेत देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद साफ कर दिया है कि वह राज्यसभा जाना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में यह इच्छा थी कि वह बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए वह इस बार राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने का फैसला कर रहे हैं।
नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि बिहार की जनता ने दो दशक से ज्यादा समय तक उन पर भरोसा किया और उसी विश्वास के बल पर उन्होंने राज्य की सेवा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर वह राज्यसभा जाते हैं तो भी बिहार से उनका रिश्ता और जिम्मेदारी बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026 “>
नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में क्या-क्या कहा?
सीएम नीतीश ने एक्स पोस्ट पर लिखा,
”पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”
आज हो सकता है नामांकन (Nomination)
सूत्रों के मुताबिक विधानसभा में नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, निशांत कुमार और मनीष वर्मा का नामांकन रिसीप्ट कट चुका है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। खबर यह भी है कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ पर्चा भर सकते हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी इस मौके पर मौजूद रहने की संभावना है।
सीएम हाउस के बाहर जुटे कार्यकर्ता (JDU Workers Protest)
इधर राज्यसभा जाने की खबरों के बाद पटना में सीएम हाउस के बाहर जेडीयू कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है। कई समर्थक भावुक नजर आए और उनका कहना है कि नीतीश कुमार बिहार के नेता हैं और उन्हें राज्य छोड़कर दिल्ली नहीं जाना चाहिए। कुछ कार्यकर्ता तो रोते हुए भी दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपने नेता को बिहार से जाने नहीं देंगे।
-

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत? CM के राज्यसभा जाने से फूट-फूटकर रोए राजीव रंजन
-

Janak Ram कौन हैं, जिन्हें बिहार CM बना सकती है BJP? राजनीति में कितने प्रबल? समझें
-

इंजीनियर बेटा संभालेगा पिता नीतीश की विरासत? JDU का मास्टरस्ट्रोक, तेजस्वी के सामने ‘निशांत’ की चुनौती!
-

Rajya Sabha Candidate:कौन हैं लक्ष्मी वर्मा, किस जाति से? इकलौती महिला उम्मीदवार को BJP क्यों भेज रही राज्यसभा
-

Nitish Kumar के राज्यसभा जाते ही बिहार का नया CM कौन? Tejashwi की भविष्यवाणी सच होगी? BJP की ‘गोटी’ फिक्स?
-

Amit Shah पटना क्यों पहुंच रहे? Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की सुर्खियों के बीच बड़ा ‘खेला’ होने की उम्मीद?
-

Congress Rajya Sabha Candidate: कांग्रेस की राज्यसभा लिस्ट जारी, सिंघवी की वापसी-छत्तीसगढ़ में आदिवासी कार्ड
-

Rajya Sabha Election BJP List: बिहार से नितिन नबीन ,बंगाल से राहुल सिन्हा, कौन हैं BJP के 9 राज्यसभा उम्मीदवार
-

Chandra Grahan 2026 : ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत करें ये काम वरना हो जाएंगे कंगाल, बीमारियां नहीं छोड़ेंगी
-

PM Kisan Yojana: होली के बाद मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, खाते में आएंगे सीधे 3000 रुपये?
-

Israel Iran War: पत्नी को बिना बताए मौज उड़ाने गए थे दुबई, जंग में अटके तो खुली पोल
-

Chandra Grahan 2026 Sutak Time: भूलकर गर्भवती महिलाएं ना करें ये काम वरना बच्चे को होगा खतरा
-

अमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वहां की हालत पर हैं दुखीं
-

Ali Khamenei Daughter: खामेनेई की बेटी कौन? इजरायली हमले में मौत! क्या करते हैं उनके पति और कहां है परिवार
-

Moni Nain कौन हैं? TTE ने ऑन ड्यूटी किया ऐसा ‘कांड’! Indian Railway ने लगा दी क्लास-कहां तैनात?



