International
oi-Sohit Kumar
नेपाल की राजनीति में भ्रष्टाचार के खिलाफ बालेन शाह सरकार (Balen Government) का हंटर लगातार चल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री के बाद अब बारी आई है नेपाली कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का की। रविवार सुबह नेपाल के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (CIB) ने उन्हें हिरासत में ले लिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
दीपक खड़का की यह गिरफ्तारी काठमांडू में एक पुराने जमीन घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए सार्वजनिक और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया था। इसके अलावा, उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत भी जांच चल रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि इस घोटाले के तार बहुत गहरे जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने दीपक खड़का को क्यों किया गिरफ्तार?
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, CIB के प्रमुख, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक मनोज केसी ने बताया कि खड़का को रविवार सुबह बुढानीलकंठ से हिरासत में लिया गया। मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग ने इससे पहले पुलिस मुख्यालय को एक पत्र भेजकर खड़का के खिलाफ जांच की मांग की थी। इस अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने उन्हें आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया।
भूमि के कथित गबन में भी शामिल होने का आरोप
ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री के रूप में कार्य करते समय खड़का विवादों में घिर गए थे, विशेष रूप से पनबिजली परियोजनाओं के लिए लाइसेंस जारी करने और ठेके देने के मामलों में। उन पर परियोजनाओं के लिए लाइसेंस और ठेके दिलाने के बदले आर्थिक लाभ लेने का आरोप था। कथित तौर पर ये सौदे मंत्री के आवास और मंत्रालय परिसर के भीतर से ही किए गए थे। हालांकि, उनके खिलाफ कोई जांच नहीं की गई थी। खड़का पर लैंचौर में नेपाल स्काउट्स से संबंधित भूमि के कथित गबन में भी शामिल होने का आरोप था।
दीपक खड़का के घर से क्या-क्या मिला?
खड़का की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब जेन-जी (Gen-Z) विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनके आवास पर छापेमारी की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां से न केवल भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, बल्कि जले हुए नोटों के अवशेष भी मिले थे। फॉरेंसिक जांच में इन अवशेषों की पुष्टि होने के बाद बालेन प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है।
कौन हैं दीपक खड़का?
दीपक खड़का केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक बड़े बिजनेस टाइकून भी हैं। काठमांडू के बूढानीलकण्ठ में उनका एक आलीशान फाइव स्टार रिसोर्ट है, जिसे ‘हॉलिडे इन ग्रुप’ मैनेज करता है। दिलचस्प बात यह है कि खड़का को पूर्व पीएम शेर बहादुर देउवा का बेहद करीबी माना जाता है और वे देउवा की पत्नी डॉ. आरजू राणा के बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं। इतनी ऊंची पहुंच के बावजूद बालेन शाह की कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
-

27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?
-

Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला
-

Nepal: बालेन बने नेपाल के नए ‘शाह’, सबसे युवा प्रधानमंत्री का खिताब किया अपने नाम, भारत से भी आई बधाई
-

KP Oli Arrested: बालेन शाह के पीएम बनते ही नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
-

Balen Shah Nepal New PM: शपथ लेते ही बालेन सरकार में बगावत! JNU वाले अमरेश सिंह ने ठुकराया मंत्री पद
-

Nepal: गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी KP शर्मा ओली की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, जेल का डर या स्वास्थ्य गड़बड़?- Video
-

Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत
-

PM Modi Meeting: ‘Lockdown की अफवाहों पर लगाम’, PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List
-

Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत
-

Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने
-

38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं ‘ऐसी’ Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल
-

Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List
-

KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा
-

Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check
-

साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?



