Homeअपराधनॉन वेज खिलाना, जबरन छत पर ले जाकर... जब लड़के ने सुनाई...

नॉन वेज खिलाना, जबरन छत पर ले जाकर… जब लड़के ने सुनाई हिंदू से मुसलमान बनने की कहानी, दहल गए पुलिस वाले भी


Last Updated:

नामी आईटी कंपनी के नासिक ऑफिस में धर्मांतरण के खेल में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में पुलिस को कुछ ऐसे पीडि़त मिले हैं, जिनका जबरन धर्मांतरण कराया गया. इस मामले में पुलिस एक निदा खान नामक आरोपी महिला की तलाश भी कर रही है.

Zoom

तस्‍वीर में पीले कुर्ते में मौजूद युवक को जबरन हिंदी में मुस्‍लिम बनाने का अरोप है.

Nashik News: नासिक की एक नामी आईटी कंपनी में धर्मांतरण के खेल की जांच कर रही पुलिस टीम की निगाह आरोपियों के मोबाइल से मिली एक तस्‍वीर पर टिक गई. इस तस्‍वीर में इसी कंपनी में काम करने वाले दो युवक खड़े थे. तस्‍वीर में मौजूद शख्‍स को देखकर पुलिस को लगा कि यह भी धर्मांतरण कराने वाले गिरोह में शामिल कोई आरोपी है. पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू की. जल्‍द ही इस युवक की पहचान तौसीफ अत्तार के तौर पर कर ली गई. हालांकि तौफीक से पूछताछ में जो बातें सामने आई, उसे जानने के बाद जांच एजेंसियों के भी पसीने छूट गए.

तौसीफ ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी नहीं, बल्कि इस खेल का पीडि़त है. वह भी उसी कंपनी में काम करता है, जिस कंपनी में हिंदू से मुसलमान बनाने का खेल चल रहा था. कुछ साल पहले जबरन उसका भी धर्मांतरण कराया गया था. उसने पुलिस को बताया कि आरोपी बेहद खतरनाक तरीके से पीडि़तों का ब्रेन वाश करते हैं. इसके बाद, सबसे पहले उनका पहनावा बदला जाता है, फिर उनको जबरन कलमा और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है. पूछताछ में यह भी खुलाया कि आरोपी उसे जबरन नॉनवेज खाना खिलाते थे. मना करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की जाती थी.

कंपनी की छत पर पढ़वाई जाती थी नमाज

पूछताछ में तौसीफ ने खुलासा कि नजाम के समय आरोपी जबरन उन लोगों को पकड़ कर कंपनी की छत पर ले जाते थे. पहले डरा धमकाकर उन्‍हें नमाज पढ़ना सिखाया गया और फिर रोजाना नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया. इस मामले की जांच के दौरान निदा खान नाम की एक महिला का नाम भी सामने आया है. यह महिला अपने संपर्क में आने वाली लड़कियों का धर्मपरिवर्तन कराने का काम करती थी. निदा खान भी आईटी कंपनी में धर्मांतरण कराने वाले आरोपियों के साथ मिलकर काम कर रही थी.

रमजान में रोजा और नमाज पढ़ाया गया

इसी बीच, पुलिस को एक पीडि़त युवती भी मिली है, जिसने न‍िदा खान पर जबरदस्‍ती करने का आरोप लगाया है. पीडि़ता का आरोप है कि रमजान के महीने में उसे रोजा रखने के लिए मजबूर किया गया. रोजाना जबरन उससे नमाज पढ़वाई जाती थी. कंपनी में वह सिर्फ नॉनवेज खाना लाने के लिए भी मजबूर करती थी. निदा खान धर्मांतरण का शिकार हुई पीडि़ताओं को बताती थी कि कलमा और मुस्लिम समाज को कैसे फॉलो करते हैं. पीडि़ता के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी निदा खान की तलाश शुरू कर दी है. उसकी तलाश में मुंबई और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments