पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के दो दिन बाद अमृतसर पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए पट्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को आज (24 मार्च) अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ आज मृतक का पोस्टमॉर्टम और फिर अंतिम संस्कार होगा। हालांकि, इससे पहले इस मामले की सुनवाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में होगी। क्योंकि, मृतक की मां की तरफ से एक याचिका दायर कर मृतक का पोस्टमॉर्टम पीजीआई या एम्स के डॉक्टरों के पैनल से करवाने की मांग रखी गई है, ताकि आरोपियों के खिलाफ मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ी जा सकें। शनिवार को सल्फास निगलने के बाद अमृतसर के अस्पताल में DM रंधावा की मौत हुई थी। तब से शव अमृतसर के EMC अस्पताल में था। अब इसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। भुल्लर की फरारी से गिरफ्तारी तक की इनसाइड स्टोरी:FIR दर्ज होते ही घर छोड़ा, पुलिस लोकेशन ट्रैक करती रही, CBI जांच संभव देख रास्ते में घेरा DM रंधावा की पत्नी का इंटरव्यू:उपिंदर बोलीं- सरकार भुल्लर की, पुलिस उनकी, भरोसा कैसे करूं, मुझे CBI जांच चाहिए पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने हवा निकाली:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी को भी बताया सरेंडर मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
पंजाब अफसर सुसाइड- डेडबॉडी सिविल अस्पताल पहुंची: पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में, दोपहर को अंतिम संस्कार; पूर्व AAP मंत्री भुल्लर आज कोर्ट में पेश होंगे – Amritsar News
RELATED ARTICLES



