Homeउत्तराखंडपरिवार के लिए संजू सैमसन के दिल में उमड़ा भावनाओं का सैलाब,...

परिवार के लिए संजू सैमसन के दिल में उमड़ा भावनाओं का सैलाब, वीडियो देख फैंस ने ठोका सलाम


Cricket

oi-Naveen Sharma

Sanju Samson: टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत हासिल करने के बाद संजू सैमसन ने अपने परिवार के साथ खुशियों भरा वीडियो शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, जिसमें उनके बचपन, परिवार और मस्ती भरे रिश्तों की झलक दिखाई दी।

सैमसन ने लिखा कि मुझे इस खेल के लिए प्रेरित करने वाले माता-पिता को धन्यवाद, उन्होंने मुझे एक खिलाड़ी बनने का मौका दिया। इस खेल को प्यार और सम्मान देने के कारण मेरी जिंदगी बहुत खास बन गई।

sanju samson

संजू ने अपने बड़े भाई सैली का भी धन्यवाद किया और लिखा कि सैली जो मेरे साथ हमेशा रहे और पहली बार जब मैंने गेंद का सामना किया, तब से मेरा समर्थन किया। यह उनके भाई के बचपन से लेकर आज तक के साथ और समर्थन को याद करने का तरीका था। इसके अलावा अपने छोटे भाई नहाजी को उन्होंने दोस्त की तरह बताया।

वीडियो सामने आने के बाद फैंस संजू सैमसन को सलाम कर रहे हैं। सैमसन को परिवार का ख्याल रखने वाला नेक दिल इंसान बताया जा रहा है। संजू ने इस वीडियो से अपनी पुरानी यादों को एक बार फिर से ताजा करने का काम किया और बताया कि परिवार के बिना मैं कुछ नहीं हूं।

संजू सैमसन के लिए यह वर्ल्ड कप केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि उनके आलोचकों के लिए करारा जवाब था। आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि संजू ने मात्र 5 मैचों में 80.25 की अविश्वसनीय औसत से 321 रन कूट डाले। उनका स्ट्राइक रेट 199.38 का रहा, जो यह साबित करता है कि वे मैदान पर सिर्फ रन नहीं बना रहे थे, बल्कि गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे थे।

पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 24 छक्के और 27 चौके निकले। संजू ने जिस निरंतरता और रफ़्तार से रन बनाए, उसी का नतीजा है कि उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। सैमसन की पारियां इम्पैक्ट के हिसाब से काफी धांसू रही।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments