Homeव्यवसायपश्चिम एशिया तनाव: DGCA का निर्देश- नौ देशों के हवाई क्षेत्र से...

पश्चिम एशिया तनाव: DGCA का निर्देश- नौ देशों के हवाई क्षेत्र से बचें एयरलाइंस; कहा- तैयार रखें आकस्मिक योजनाएं


पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को एयरलाइंस को नौ देशों के हवाई क्षेत्र से बचने और सुरक्षा जोखिम आकलन के तहत मजबूत आकस्मिक योजनाएं तैयार करने का निर्देश दिया है।

डीजीसीए की एडवाइजरी के अनुसार, एयरलाइंस को बहरीन, ईरान, इराक, इस्राइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात के हवाई क्षेत्र से हर ऊंचाई और स्तर पर उड़ान संचालन से परहेज करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिकी F-35 को बनाया निशाना?: एयरबेस पर आपात स्थिति में उतरा विमान; IRGC ने जारी किया वीडियो

ओमान और सऊदी अरब में कुछ शर्तों के साथ दी छूट

नियामक ने स्पष्ट किया कि इन प्रभावित हवाई क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का संचालन एयरलाइंस के अपने सुरक्षा जोखिम आकलन के आधार पर ही किया जाएगा। वहीं, भारतीय एयरलाइंस को ओमान और सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में कुछ शर्तों के साथ उड़ान संचालन की अनुमति दी गई है।

डीजीसीए ने यह भी निर्देश दिया है कि सऊदी अरब और ओमान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते समय 32,000 फीट (FL 320) से नीचे उड़ान संचालन न किया जाए, खासकर निर्धारित रिपोर्टिंग बिंदुओं के दक्षिण में स्थित क्षेत्रों में।

28 मार्च तक लागू रहेगी एडवाइजरी

एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्र के हवाई अड्डों के लिए संचालन करते समय एयरलाइंस को सभी संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ठोस आकस्मिक योजनाएं तैयार करनी होंगी। इसके साथ ही उड़ान दल को नवीनतम NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) और हवाई क्षेत्र से जुड़े प्रतिबंधों की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है।

ये भी पढ़ें: ईरान खत्म या अब भी खतरा बरकरार?: ट्रंप और अमेरिकी प्रशासन में बयानबाजी से टकराव, युद्ध को लेकर भी उठे कई सवाल

डीजीसीए ने कहा कि हाल ही में अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के भीतर किए गए सैन्य हमलों के चलते नागरिक उड्डयन के लिए उच्च जोखिम वाला वातावरण बन गया है। इन हमलों के जवाब में ईरान द्वारा प्रतिशोधात्मक कदमों की घोषणा के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। यह एडवाइजरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और 28 मार्च तक प्रभावी रहेगी, जब तक कि इसे आगे संशोधित या प्रतिस्थापित नहीं किया जाता।

अन्य वीडियो

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments