Homeउत्तराखंडपारादीप में इफको के सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट-III का लोकार्पण, सहकारिता संगोष्ठी में...

पारादीप में इफको के सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट-III का लोकार्पण, सहकारिता संगोष्ठी में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इफको के परादीप सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट III का उद्घाटन किया, जिसमें उर्वरक उत्पादन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में सहकारी शक्ति और आधुनिक तकनीक की भूमिका पर जोर दिया गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में, परादीप को पैमाने और आपूर्ति-श्रृंखला दक्षता के केंद्र के रूप में रेखांकित किया गया।

India

-Oneindia Staff

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के पारादीप स्थित इफको इकाई में सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट–III का लोकार्पण किया और इस अवसर पर आयोजित सहकारिता संगोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Paradip IFCO Launches Sulfuric Acid Plant III

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि पारादीप में स्थापित इफको का नया सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट देश को सल्फ्यूरिक एसिड उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र की ताकत और आधुनिक तकनीक के संयोजन से देश की औद्योगिक और कृषि क्षमता को और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि पारादीप में स्थापित यह नया संयंत्र ओडिशा के औद्योगिक विकास को नई गति देगा और राज्य में रोजगार तथा औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इफको की यह परियोजना देश की उर्वरक उत्पादन क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे कृषि क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पारादीप में विश्व का सबसे बड़ा सिंगल रिएक्टर फॉस्फोरिक एसिड प्लांट स्थापित है, जो इफको की तकनीकी क्षमता और उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में इफको पारादीप ने ओडिशा की पहली रिवराइन जेटी स्थापित की, जिसके माध्यम से संयंत्र से माल सीधे पोर्ट तक पहुंचाया जाता है, जिससे परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम और प्रभावी बनी है।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि पहली बार किसी निजी संयंत्र का अधिग्रहण एक सहकारी संस्था ने किया और उसे विकसित कर देश के सर्वश्रेष्ठ संयंत्रों में स्थान दिलाया। यह सहकारिता की शक्ति और इफको की दूरदर्शिता का उदाहरण है।

दिलीप संघाणी ने यह भी बताया कि इफको पारादीप के इतिहास में पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने इस संयंत्र का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि इफको हमेशा किसानों की समृद्धि, कृषि विकास और देश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

कार्यक्रम में ओडिशा के उद्योग, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री संपद चंद्र स्वाई, जगतसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिभू प्रसाद तराई, इफको के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल, पारादीप इकाई प्रमुख पी. के. महापात्रा सहित इफको के निदेशक मंडल के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments