Homeअपराधपैसों से भर बैग लेकर आ रहा था युवक, तभी बाइक पर...

पैसों से भर बैग लेकर आ रहा था युवक, तभी बाइक पर बैठे बदमाशों ने निकाली बंदूक, दिनदहाड़े दिल्ली में लूट


होमताजा खबरक्राइम

पैसों से भर बैग लेकर आ रहा था युवक, तभी बदमाशों ने निकाली बंदूक, दिनदहाड़े लूट

Last Updated:

दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में दिनदहाड़े 25 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है. पल्सर बाइक पर आए बदमाशों ने गन पॉइंट पर कारोबारी के स्टाफ को निशाना बनाया. बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Zoom

दिल्‍ली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई हैं. (एआई न्‍यूज)

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर करीब 25 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक कारोबारी का स्टाफ अशोक विहार से नेताजी सुभाष प्लेस स्थित ऑफिस में कैश लेकर जा रहा था. स्टाफ बाइक पर सवार था और उसके पास नोटों से भरा बैग था. वह जैसे ही वह सुभाष प्लेस पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे और उन्होंने स्टाफ को गन पॉइंट पर ले लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी किए. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर बदमाश नोटों से भरा बैग छीनकर फरार मौके हो गए.

वारदात की जानकारी मिलते ही सुभाष प्लेस थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस की कई टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं. शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित लूट का लग रहा है, क्योंकि बदमाशों को पहले से कैश ले जाने की जानकारी थी.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पीड़ित स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरी घटना की सटीक जानकारी मिल सके. पुलिस को शक है कि इस वारदात में किसी अंदरूनी आदमी का भी हो सकता है. क्‍योंकि इतनी सटीक जानकारी के बिना इस तरह की वारदात को अंजाम देना मुमकिन नहीं है.

पूर्वी दिल्‍ली में बेटे की बहादुरी से नाकाम हुई लूट की वारदात
पूर्वी दिल्ली की जोशी कॉलोनी से गुरुवार देर रात लूट और फायरिंग की घटना सामने आई है. बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता को निशाना बनाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया. पुलिस के मुताबिक, गुप्ता नोएडा सेक्टर-62 में थोक एफएमसीजी कारोबार करते हैं. गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह परिवार और एक स्‍टाफ के साथ घर लौट रहे थे.

रॉयल बैंक्वेट हॉल के पास उतरते ही बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और करीब एक लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया. घटना के दौरान उनके बेटे ने बदमाशों का पीछा कर उनकी बाइक को टक्कर भी मारी, लेकिन आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए. भागते समय वे बैग और हथियार मौके पर छोड़ गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments