Entertainment
oi-Bhavna Pandey
Bengali Actor Rahul Arunoday Banerjee Dies: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद सामने आई है। बंगाली फिल्मों के जाने-माने एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का रविवार को 43 साल की उम्र में निधन हो गया है।एक्टर के अचानक निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 43 वर्षीय अभिनेता रविवार को दीघा में अपने टीवी सीरियल की शूटिंग के लिए गए थे वही पर यह दुखद हादसा हुआ। एक्टर की दीघा के तलसारी में समुद्र में पानी में डूबने से उनकी मौत हुई।

भोले बाबा पार करेगा में निभा रहे थे लीड रोल
राहुल बनर्जी इन दिनों स्टार जलसा के चर्चित धारावाहिक ‘भोले बाबा पार करेगा’ में मुख्य भूमिका निभा रहे थे। इसी शूटिंग के सिलसिले में उनकी यूनिट दीघा के पास तलसारी में मौजूद थी।
इस दर्दनाक हादसे ने ली जान
जानकारी के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद राहुल अपनी को-एक्टर संग समुद्र किनारे टहलने गए। इसी दौरान वे पानी में उतरे और समुद्री लहरों की चपेट में आए और गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद तकनीशियनों ने उन्हें डूबता देख तुरंत बचाव कर बाहर निकाला।
दिगंत बागची ने दी एक्टर की दी मौत की खबर
सीरियल में राहुल के चाचा का किरदार निभाने वाले को-एक्टर भास्कर बनर्जी ने इस हृदय विदारक घटना की जानकारी साझा की। आनंद बाजार के हवाले से भास्कर ने कहा, “उनका डूबने से निधन हो गया। यह एक दुखद घटना है। यह पैक-अप के बाद हुआ। हालांकि, यह वास्तव में कैसे हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।”अ
भिनेता के निधन की पुष्टि फेडरेशन की ओर से दिगंत बागची ने भी की है। उन्होंने बताया कि पानी से निकालने पर राहुल की सांस चल रही थीं उन्हें तुरंत पास के दीघा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि, मौत का सटीक कारण – डूबना या अचानक दिल का दौरा – अभी स्पष्ट नहीं है।
पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा शव
पूर्वी मिदनापुर जिला पुलिस ने भी निधन की पुष्टि की है। पूर्बा मेदिनीपुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, आतिश बिस्वास के अनुसार, शुरुआती तौर पर मौत डूबने से हुई लग रही है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव दिवंगत एक्टर के परिवार को सौंपेगी।
कौन थे राहुल अरूणोदय बनर्जी
राहुल अरुणोदय बनर्जी टॉलीवुड का एक परिचित चेहरा थे। टेलीविजन में आने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया। ज़ी बांग्ला के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘खेल’ में आदित्य के रोल से उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। उनका पॉडकास्ट ‘सहज कथा’ भी काफी लोकप्रिय था। उन्होंने कई फिल्मों और ‘हरगौरी पैसे होटल’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया। राहुल ने राज चक्रवर्ती की फिल्म ‘चिरदिनी तुमी जे आमार’ से टॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं। इसमें उनकी वास्तविक जीवन की पत्नी प्रियंका सरकार भी सह-कलाकार थीं।
-

PM Modi Meeting: ‘Lockdown की अफवाहों पर लगाम’, PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List
-

Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत
-

Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने
-

38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं ‘ऐसी’ Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल
-

Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत
-

Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट
-

3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ
-

साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?
-

Iran Israel War: ‘भारत युद्ध रुकवा सकता है’, खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप
-

Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट
-

Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला
-

Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List
-

27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?
-

KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा



