- Hindi News
- National
- Chandra Kumar Bose Joins TMC, Slams BJP Divisive Politics | PM Tamil Nadu Dialogue
नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सुभाष चंद्र बोस के पोते और पूर्व बीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस रविवार को टीएमसी में शामिल हो गए। बोस ने राज्य मंत्री ब्रात्य बसु और TMC सांसद कीर्ति आजाद की मौजूदगी में सत्ताधारी पार्टी जॉइन की।
टीएमसी में शामिल होने के बाद चंद्र कुमार ने कहा- आज हम देख रहे हैं कि BJP बांटने वाली राजनीति करती है और सांप्रदायिक नफरत फैलाती है। अब हमें भारत को बचाने और बांटने वाली राजनीति का विरोध करने के लिए लड़ना होगा।
चंद्र बोस 2016 में BJP में शामिल हुए थे और उसी साल भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए। बाद में उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव कोलकाता दक्षिण से लड़ा लेकिन उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा। 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शाम 4 बजे ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे।

चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स…
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी ने बंगाल में टीएमसी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए ₹1000 करोड़ की डील की है।
- ममता बनर्जी बोलीं- बीजेपी जहरीले सांप से भी ज्यादा खतरनाक है। सांप को शरण दी जा सकती है, लेकिन बीजेपी को नहीं।
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को तमिलनाडु के सत्तूर में रोड शो किया।
- TVK प्रमुख विजय नेआज कन्याकुमारी में छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के लिए रैली की।
चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….




