Homeअपराध'बंगाल, नेपाल…' नौकरी का लालच दे, बच्चियों को जिस्मफरोशी के दलदल में...

‘बंगाल, नेपाल…’ नौकरी का लालच दे, बच्चियों को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेला, रुला देगी ये दास्तान


Last Updated:

राजधानी दिल्ली के एस.एन. मार्ग इलाके में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय देह व्यापार और ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है. अजमेरी गेट के पास एक मकान में मारे गए छापे के दौरान पुलिस ने 8 लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जिनमें नेपाल और पश्चिम बंगाल से बहला-फुसलाकर लाई गई एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने मौके से रैकेट चलाने वाले दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है. मकान से 2 लाख रुपये नकद, विदेशी मुद्रा, गांजा और बीयर की सैकड़ों बोतलें बरामद हुई हैं.

Zoom

दिल्ली में देह व्यापार का गंदा खेल, 2 गिरफ्तार, नेपाल-बंगाल की 8 बच्चियां बचाईं गईं.

Delhi Prostitution: देश की राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाले एक बड़े ‘ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ और देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ है. दिल्ली के सेंट्रल जिला पुलिस ने एस.एन. मार्ग स्थित अजमेरी गेट इलाके में एक मकान पर छापा मारकर चल रहे इस गोरखधंधे की कमर तोड़ दी है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने कई मासूम जिंदगियों को नरक में जाने से बचा लिया.

पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल की रात उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि अजमेरी गेट के पास स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल जिले की पुलिस टीम ने तुरंत एक पुख्ता रणनीति बनाई और ठिकाने पर धावा बोल दिया. रेड के दौरान मकान के अंदर का नजारा चौंकाने वाला था; मौके पर कई लड़कियां और कुछ पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले.

17 साल की नाबालिग ने खोले गिरोह के राज

इस रेड में पुलिस ने कुल 8 लड़कियों को रेस्क्यू किया है. इनमें से एक 17 साल की नाबालिग लड़की की कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई. नाबालिग ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल से दिल्ली लाया गया था. यहां आने के बाद एक महिला और उसके साथियों ने उसे जबरन जिस्मफरोशी के इस गंदे धंधे में धकेल दिया. जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि यह गिरोह न केवल भारत के विभिन्न राज्यों (जैसे बंगाल) बल्कि नेपाल से भी गरीब और मजबूर लड़कियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली लाता था और उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर करता था.

दो मैनेजर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड पति-पत्नी फरार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों इस अवैध अड्डे पर ‘मैनेजर’ की भूमिका निभा रहे थे और ग्राहकों से पैसे वसूलने से लेकर ग्राहकों की एंट्री तक का पूरा जिम्मा इन्हीं के पास था. हालांकि, इस पूरे रैकेट की मास्टरमाइंड एक महिला और उसका पति पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए. उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

विदेशी करेंसी, गांजा और आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस को मौके से जो सामान मिला है, वह इस बात की तस्दीक करता है कि यह कोई छोटा-मोटा अड्डा नहीं बल्कि एक संगठित और बड़ा नेटवर्क था. कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित सामान ज़ब्त किया, जिसमें-

  • लगभग ₹2 लाख की भारतीय नकदी.
  • भारी मात्रा में विदेशी करेंसी.
  • 33 ग्राम गांजा और नशीले पदार्थ.
  • सैकड़ों की संख्या में बीयर की बोतलें और कैन.
  • बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किए गए और बिना इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक सामान (Condoms).

फिलहाल पुलिस ने रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के अन्य गुर्गों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments