Homeउत्तराखंडबंगाल में बदलने वाली है सत्ता? खड़गपुर में CM रेखा गुप्ता का...

बंगाल में बदलने वाली है सत्ता? खड़गपुर में CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, ‘ममता का जंगलराज खत्म करेगी BJP’


India

oi-Pallavi Kumari

Rekha Gupta West Bengal rally: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर जिले में चुनावी माहौल अब तेज हो चुका है। इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित किया। सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल की जनता बदलाव के मूड में है और सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के जंगलराज को खत्म करेगी।

सभा के दौरान कई प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर माहौल उत्साहपूर्ण दिखा। दांतन से अजीत कुमार जना, केशियारी से भद्रा हेम्ब्रम, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष और नारायणगढ़ से रामप्रसाद गिरी समेत कई उम्मीदवारों के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके अलावा सबंग, पिंगला, खड़गपुर ग्रामीण और डेबरा सीटों पर भी समर्थकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।

West Bengal election 2026 Rekha Gupta Bengal rally

ममता सरकार पर सीधा हमला

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में लंबे समय से अराजकता, गुंडागर्दी और तुष्टीकरण की राजनीति हावी रही है। अब जनता इससे परेशान हो चुकी है और इस चुनाव में इसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति के लिए पूरी तरह वर्तमान सरकार जिम्मेदार है और अब जनता बदलाव चाहती है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल से डर, भ्रष्टाचार और अत्याचार की राजनीति खत्म होगी। उनकी जगह विश्वास और विकास की राजनीति शुरू होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार जनता ने मन बना लिया है कि वर्तमान सरकार को हटाकर नई सरकार बनाई जाएगी।

दिल्ली मॉडल और प्रधानमंत्री का जिक्र

अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि देश में विकास की नई दिशा दिखाई दे रही है। उन्होंने दिल्ली के उदाहरण को सामने रखते हुए कहा कि लंबे समय तक रुके विकास को अब नई गति मिली है। रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि बंगाल में भी यही मॉडल लागू होगा और राज्य को विकास, सुरक्षा और बेहतर प्रशासन की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

खड़गपुर की इस सभा ने साफ संकेत दे दिए हैं कि बंगाल की राजनीति इस बार बेहद गर्म है। भाजपा जहां बदलाव का दावा कर रही है, वहीं सत्तारूढ़ पक्ष भी अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है। ऐसे में आने वाला चुनाव राज्य की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments